अब मलेशिया में मिलेगी वीजा फ्री एंट्री, इन 57 देशों में भारतीयों को नहीं लगता वीजा

नई दिल्ली: थाईलैंड के बाद अब मलेशिया जाने वाले भारतीयों के लिए खुशखबरी है। अब मलेशिया जाने के लिए वीजा नहीं लेना पड़ेगा। मलेशिया ने भारतीयों के लिए वीजा फ्री करने का ऐलान किया है। इसकी घोषणा मलेशियाई राष्ट्रपति ने की है। बता दें कि इससे पहले इससे पहले श्रीलंका और थाईलैंड जैसे देश भी भारतीयों के लिए वीजा फ्री कर चुके हैं। वर्तमान में दुनिया के 57 ऐसे देश हैं जहां भारतीय बिना वीजा के भारतीय जा सकते हैं। मलेशिया का नाम भी अब वीजा फ्री एंट्री वाले देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है।

30 दिनों के लिए मिलेगा मुफ्त वीजा

बता दें कि मलेशिया ने भारतीयों को 30 दिनों के लिए मुफ्त वीजा देने की बात कही है। ये सुविधा भारत के लोगों के लिए एक दिसंबर से शुरू की जाएगी। भारत के साथ-साथ मलेशिया ने चीन के नागरिकों को भी वीजा फ्री प्रवेश देने की बात कही है। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने एक बयान में साफ किया है कि यह मुफ्त वीजा छूट सुरक्षा मंजूरी के अधीन होगा। इससे पहले चीन ने मलेशिया नागरिकों के लिए 15 दिवसीय वीजा मुफ्त नीति की घोषणा की थी।

57 देशों में भारतीयों को नहीं लगता वीजा

बता दें कि दुनियाभर में 57 ऐसे देश हैं जहां भारत के लोगों को वीजा की जरूरत नहीं पड़ती। इन 57 देशों में फिजी, मार्शल आइलैंड, माइक्रोनीशिया, नियू, पलाउ आइलैंड ,समाओ, तुवालू, वनुआटू, ईरान, जॉर्डन, ओमान, कतर, अल्बानिया, सर्बिया, बारबाडोस, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, डोमिनिका रिपब्लिक, ग्रेनेडा, हैती, जमैका, मोंटेसेराट, सेंट किट्स एंड नेविस, सेंट विंसेट एंड ग्रेनेजियन्स, त्रिनिदाद और टोबैगो, कंबोडिया, इंडोनेशिया, भूटान, सैंट लुसिया, लाओस, मकाओ, मालदीव, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका, थाईलैंड, तिमोर-लेस्ते, बोलीविया, गैबॉन, गिनी-बिसाऊ, मेडागास्कर, मॉरिटानिया, मॉरीशस, मोजाम्बिक, रवांडा, सेनेगल, सेशल्स, सिएरा लियोन, सोमालिया, तंजानिया, टोगो, ट्यूनीशिया, जिम्बाब्वे, केप वर्डे आइलैंड, कोमोरो आइलैंड, बुरुंडी, कजाकिस्तान और एल साल्वाडोर का नाम शामिल है।

 

 

Visited 44 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

बहुमत न मिलने पर क्या है BJP का प्लान B ? गृह मंत्री अमित शाह ने दिया जवाब

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बड़ा बयान दिया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि मुझे आगे पढ़ें »

ऊपर