बहुमत न मिलने पर क्या है BJP का प्लान B ? गृह मंत्री अमित शाह ने दिया जवाब

शेयर करे

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बड़ा बयान दिया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि मुझे यकीन है कि PM मोदी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आएंगे। दरअसल, उनसे जब ये सवाल किया गया कि क्या BJP के पास बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंचने की स्थिति में कोई प्लान बी है?’ इसके जवाब में गृह मंत्री ने कहा कि प्लान बी तभी बनाने की जरूरत है जब प्लान ए के सफल होने की संभावना 60 फीसदी से कम हो।

शाह ने आगे कहा कि पूरा देश चाहता है कि यह देश सुरक्षित हो, पूरी दुनिया में इस देश का सम्मान बढ़े, यह देश समृद्ध हो, यह देश आत्मनिर्भर हो, यह देश विकसित भारत बने और हर भारतीय चाहे वो सबसे गरीब हो या सबसे अमीर हो, सभी मानते हैं कि 10 साल में दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। हमे 400 सीट जरूर चाहिए क्योंकि देश की सीमा मजबूत करनी है। मजबूत देश के लिए 400 सीट चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने 10 साल पूर्ण बहुमत से धारा 370 हटाई, राम मंदिर बनाया।

संविधान बदलने के सवाल पर क्या बोले शाह?
वहीं, संविधान बदलने के सवाल पर शाह ने कहा कि बहुमत हमारे पास 10 साल से है। हमने कभी ये प्रयास नहीं किया। बहुमत के दुरूपयोग का इतिहास मेरी पार्टी का नहीं है। जनादेश का दुरूपयोग इंदिरा गांधी के समय में कांग्रेस ने किया था।

ओडिशा में बदलने जा रही सरकार
इसके अलावा शाह ने ओडिशा और कश्मीर को लेकर भी बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि ओडिशा में सरकार बदलने जा रही है। कश्मीर को लेकर उन्होंने कहा कि कश्मीर में पहले चुनाव बहिस्कार के नारे लगते थे। कश्मीर में धैर्यपूर्वक वोटिंग हुई है। पहली बार 40 फीसदी कश्मीरी पंडितों ने वोट दिया।

 

Visited 60 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर