प्रोटीन से भरपूर इन सब्जियां को खाकर आप भी रह सकते है स्वस्‍थ…

शेयर करे

कोलकाता : आलू को सभी सब्जियों का राजा माना जाता है। इसका प्रयोग किसी भी सब्जी में मिलाकर उसके स्वाद को और स्वादिष्ट बनाता है। कम मात्र में अगर सब्जी हो तो उसे बढ़ाने में भी मदद करता है। वैसेे तो आलू स्टार्च से भरपूर होता है, पर इसमें प्रोटीन की भी सही मात्रा होती है। आलू में विटामिन बी की मात्रा होती है जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करती है। इसमें फाइटोकैमिकल्स भी होते हैं।

मशरूम ः मशरूम में प्रोटीन, फाइबर की मात्रा काफी होती है पर कैलोरी कम होती है। मशरूम हृदय हेतु उत्तम होता है, इसके नियमित सेवन से कोलेस्ट्राल नियंत्रण में रहता है। मधुुमेह के लिए भी मशरूम का सेवन लाभप्रद होता है। मशरूम में विटामिन बी-2, बी-3 भी काफी मात्रा में होता है, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को सुधारता है।

चुकंदर ः चुकंदर भी प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। यह कोलेस्ट्राल को नियंत्रण रखने में मदद करता है और सूजन व दर्द में भी राहत दिलाता है। चुकंदर में बेटानिन एंटी आॅक्सीडेंट पाया जाता है।

पालक ः पालक में प्रोटीन और फाइबर की प्रचुर मात्र होती है। कैलोरी की मात्रा कम होती है। पालक में प्रोटीन के अतिरिक्त कैल्शियम, पोटेशियम व बीटा केरोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखते हैं। पालक का सूप और रस भी सेहत के लिए अच्छा होता है।

मटर ः मटर प्रोटीन से भरपूर होते हैं और फाइबर भी खूब होता है। मटर में प्रोटीन के अतिरिक्त पोटैशियम, मैग्नीशियम दोनों प्रचुर मात्रा में होते हैं। ये दोनों खनिज शरीर के लिए लाभप्रद होते हैं। मटर में विटामिन सी भी होता है।

बंदगोभी ः बंदगोभी में एंटीआक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होने के कारण हमारे शरीर से विषैले तत्व बाहर निकलने में मदद मिलती है। बंदगोभी में प्रोटीन के अतिरिक्त फाइबर भी खूब होता है। बंदगोभी के नियमित सेवन से शरीर में सूजन और दर्द दूर करने में मदद मिलती है।

ब्रोकली: ब्रोकली में प्रोटीन के अतिरिक्त फाइबर की मात्रा भी होती है और कैलोरी की मात्रा कम होती है। ब्रोकली हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को दुरुस्त रखती है। ब्रोकली में जिंक, बीटा केरोटिन व सेलोनियम की मात्रा प्रचुर होती है। यह विटामिन ए और सी का अच्छा स्रोत भी है।

 

भिंडी ः भिंडी में मौजूद फाइबर कब्ज दूर करने में मदद करता है। भिंडी में प्रोटीन के अतिरिक्त विटामिन बी और सी पर्याप्त मात्रा में होता है।

फ्रेंच बींस ः सभी तरह की बींस में प्रोटीन की प्रचुर मात्रा होती है। बींस में फाइबर की मात्रा भी पर्याप्त होती है। फ्रेंच बींस में विटामिन सी, फेनोलिक एसिड व एंटी आक्सीडेंट होने के कारण शरीर को रोगों से दूर रखने में मदद मिलती है।

लोबिया, सूखे मेवे, सोयाबीन, टोफू, डेयरी प्राॅडक्ट्स का सेवन नियमित करें।

ध्यान रखें प्रोटीन की अधिकता किडनी, लिवर व बड़ी आंत पर जोर डालती है। रात्रि में प्रोटीन का सेवन कम से कम करें।

Visited 69 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर