ट्रांसओशनिक अभियान के बाद भारतीय नौसेना की दो महिला अधिकारी गोवा लौटीं

शेयर करे

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना नौकायन पोत (आईएनएसवी) तारिणी लगभग दो महीने के ऐतिहासिक ट्रांसओशनिक अभियान के बाद गोवा में अपने बेस पोर्ट पर विजयी होकर लौट आया है। यह अभियान भारतीय नौसेना की महिला अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा अधिकारी ने डबल-हैंडेड मोड में चलाया। महिला अधिकारियों के द्वारा यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत पहला देश बन गया है।

भारत-मॉरीशस के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने का लक्ष्य

यह अभियान 28 फरवरी को गोवा से हरी झंडी दिखाकर शुरू किया गया था। हिंद महासागर के माध्यम से 22 दिनों की यात्रा के बाद आईएनएसवी तारिणी 21 मार्च को पोर्ट लुइस, मॉरीशस पहुंची। इस ऐतिहासिक क्षण को कई कार्यक्रमों के साथ मनाया गया, जहां अधिकारियों को मॉरीशस तटरक्षक और भारतीय उच्चायोग के सरकारी अधिकारियों के साथ बातचीत करने का मौका मिला। जहाज के नौसेना कर्मियों ने मॉरीशस तटरक्षक बल के कर्मियों के साथ एक प्रशिक्षण उड़ान भी भरी, जिससे द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के साथ दोनों समुद्री देशों के बीच सद्भावना को बढ़ावा मिला।

अपने अभियान के दौरान आने वाली चुनौतियों से घबराए बिना अधिकारियों ने साहस की भावना को मूर्त रूप देते हुए असाधारण समुद्री कौशल का प्रदर्शन किया। पोर्ट लुइस में कार्यक्रम के बाद लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा अधिकारी 30 मार्च को गोवा की वापसी यात्रा पर निकलीं। प्रस्थान करते समय महिला अधिकारियों को तेज हवा, प्रतिकूल समुद्री स्थितियों और समुद्र से उत्पन्न लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद अदम्य भावना और दृढ़ संकल्प ने उन्हें आगे बढ़ाया और 21 अप्रैल को आईएनएसवी तारिणी को सुरक्षित रूप से गोवा वापस पहुंचाया।ट

ये भी पढ़ें: Gold Price Today: देश भर में आज फिर सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें रेट

उत्तरी गोवा के नौसेना स्टेशन कमांडर और आईएनएस मंडोवी के कमांडिंग ऑफिसर ने लौटने पर आईएनएसवी तारिणी का स्वागत किया। दोनों महिला अधिकारी आईएनएसवी तारिणी के साथ अब ‘विश्व परिक्रमा’ की तैयारी कर रही हैं, जो इस साल सितंबर में शुरू होने वाली है। यह यात्रा भारतीय नौसेना में कर्मियों की भावी पीढ़ियों को चुनौतीपूर्ण समुद्री साहसिक गतिविधियों के लिए मार्ग प्रशस्त करेगी।

Visited 75 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर