बृजभूषण के बेटे को टिकट

नई दिल्ली : महिला पहलवानों से यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण शरण सिंह का टिकट भाजपा ने काट दिया है। हालांकि उनके छोटे बेटे करण भूषण को भाजपा ने उनकी सीट कैसरगंज से टिकट दिया है। भाजपा ने गुरुवार शाम इसकी घोषणा कर दी। करण भूषण यूपी कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं। वह भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष भी थे, लेकिन पिता के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद इन्होंने भी पद छोड़ दिया था। कैसरगंज में 3 मई नामांकन की आखिरी तारीख है। शुक्रवार को करण नामांकन करेंगे। करण सिंह के प्रतिनिधि जगन्नाथ तिवारी ने गुरुवार को कैसरगंज से नामांकन के 4 सेट खरीदे। बृजभूषण के बड़े बेटे प्रतीक ने गुरुवार सुबह ही भाई करण को टिकट मिलने के संकेत दे दिए थे। उन्होंने वॉट्सऐप पर लिखा था- करण भूषण सिंह। आपके आशीर्वाद का आकांक्षी- कैसरगंज। करण भूषण का गुरुवार को एक वीडियो सामने आया। इसमें वह पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं।

पहली बार चुनाव लड़ेंगे करण
करण भूषण का जन्म 13 दिसंबर 1990 को हुआ। करण को एक बेटा और एक बेटी है। वह डबल ट्रैप शूटिंग के नेशनल खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्होंने गोंडा में अपने पिता के नंदिनी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। ऑस्ट्रेलिया से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की। अभी वे उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं। पहली बार कोई चुनाव लड़ रहे हैं। महिला पहलवानों की ओर से बृजभूषण सिंह पर लगाए गए यौन शोषण के आरोपों के बीच उत्तर प्रदेश में कुश्ती संघ का चुनाव हुआ था। 12 फरवरी को हुए इस चुनाव में करण को सर्वसम्मति से यूपी कुश्ती संघ का अध्यक्ष चुना गया था।

 

Visited 1 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

ममता ‘इंडिया’ गठबंधन का समर्थन कर रही हैं: अधीर

कोलकाता: कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ आगे पढ़ें »

ऊपर