कार सवार युवकों ने लड़की को 8KM तक घसीटा, दर्दनाक मौत, 5 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली : दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हो गई है। यहां नए साल के जश्न के बीच कुछ दरिंदों ने एक लड़की को दर्दनाक मौत दी है। शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात लड़की स्कूटी से जा रही थी। तभी कार सवार युवकों ने टक्कर मार दी और फिर 4 कि.मी तक सड़क पर घसीटते हुए ले गए। जिसकी वजह से लड़की की मौके पर मौत हो गई है। दिल्ली में दिलदहला देने वाली वारदात में शामिल सभी पांचों आरोपी लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस का कहना था कि कंझावला इलाके में पुलिस को पीसीआर कॉल मिली थी। कार करीब 4 किलोमीटर तक लड़की को सुल्तानपुर से कंझावला इलाके तक घसीटते हुए ले गई। लड़की के शरीर से सारे कपड़े अलग हो गए। लड़की के शरीर में काफी चोटें आईं। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। दिल्ली पुलिस इसे एक एक्सीडेंट बताकर पल्ला झाड़ रही है। हालांकि, लड़की की जो फोटो सामने आई है, उसे कोई देख तक नहीं पाएगा। इसलिए हम फोटो नहीं दिखा सकते हैं। लड़की के शरीर से सारे कपड़े भी निकल गए थे। उसका पूरा शरीर क्षति-विक्षत हो गया था। दोनों पैर तक कट गए। लड़की एक इवेंट कंपनी में काम करती थी। घटना के समय रात में वह अपनी ड्यूटी से लौट रही थी। आरोपी लड़कों के बारे में पता किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि स्कूटी के नंबर से हमने लड़की को आइडेंटिफाई किया।

Visited 231 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

ममता ‘इंडिया’ गठबंधन का समर्थन कर रही हैं: अधीर

कोलकाता: कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ आगे पढ़ें »

ऊपर