सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : महानगर में अवैध हथियार की तस्करी के आरोप में कोलकाता पुलिस के डीडी के अधिकारियों ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त का नाम प्रदीप मंडल है। पुलिस ने उसे नदिया के पलाशीपाड़ा इलाके से पकड़ा है। उसके पास से एक 7 एमएम पिस्तौल और कारतूस बरामद किया गया है। इसके अलावा एक माइक्रो चिप भी बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गिरीश पार्क थाना में दर्ज हथियार तस्करी के मामले में उसे गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था। उन लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने अभियुक्त को पकड़ा है। फिलहाल पुलिस अभियुक्त से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है। अभियुक्त को अदालत में पेश करने पर उसे 11 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
Illegal Weapon : अवैध हथियार के साथ व्यक्ति गिरफ्तार
Visited 113 times, 1 visit(s) today