हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, Sensex ऑलटाइम हाई से लुढ़का | Sanmarg

हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, Sensex ऑलटाइम हाई से लुढ़का

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार आज शुक्रवार(24 मई) को हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ। BSE सेंसेक्स 7.65 अंक की मामूली गिरावट के साथ 75,410.39 अंक पर बंद हुआ। वहीं, NSE निफ्टी 10.55 अंक गिरकर 22,957.10 अंक पर बंद हुआ। आज बाजार में गिरावट रही लेकिन HDFC Bank के शेयरों में उछाल दर्ज किया गया। HDFC बैंक का शेयर 1.60% उछलकर 1516.50 रुपये पर बंद हुआ।
बता दें कि शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए थे। BSE का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 164.24 अंक चढ़कर 75,582.28 अंक के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। वहीं NSE निफ्टी 36.4 अंक की बढ़त के साथ पहली बार 23,000 अंक के पार पहुंचा था। वह 23,004.05 अंक के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर रहा।

इन कंपनियों के शेयरों में रही तेजी 

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, HDFC बैंक और भारती एयरटेल के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81.40 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 4,670.95 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।
Visited 45 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

नई दिल्ली: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के बाद पश्चिम बंगाल देश की राजनीति का नया
कोलकाता: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख
कोलकाता: बंगाल में बढ़ रही हिंसा के बाद आज भाजपा पार्षद सजल घोष को पुलिस ने तनावपूर्ण स्थिति में लेबुटाला
बारासात : पश्चिम बंगाल में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को सुबह आरोप लगाया कि उत्तर 24 परगना
कोलकाता : आरजी कर अस्पताल में डॉक्टर की बलात्कार कर हत्या के मामले में इंसाफ तथा मुख्यमंत्री के इस्तीफा की
कोलकाता : भाजपा ने आज लालबाजार के सामने एक जोरदार प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने 'छात्र समाज' के गिरफ्तार आंदोलनकारियों की
कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने भाजपा द्वारा घोषित 12 घंटे की हड़ताल पर प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट किया है
कोलकाता : बाबूघाट पर प्रदर्शनकारियों ने उग्र विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी। यह
कोलकाता : भाजपा ने बंगाल में आगामी बुधवार को यानी कल का 12 घंटे की व्यापक हड़ताल का आह्वान किया
- पुलिस की तैनाती और बैरिकेड्स के बावजूद प्रदर्शन जारी, स्थिति गंभीर कोलकाता : राज्य सचिवालय के बेहद करीब, लगभग
कोलकाता : राज्य सचिवालय के समीप पांच महिलाएं मुख्यमंत्री से मुलाकात करने की दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ पहुंचीं। इन महिलाओं
कोलकाता : नवान्न अभियान के दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा फेंकी गई ईंट से एक रैफ (रैपिड एक्शन फोर्स) के जवान का
ऊपर