आखिर क्यों Kolkata Police पहनती है सफेद वर्दी ?

कोलकाता : यह तो आप जानते हैं कि देशभर में सारी पुलिस खाकी रंग की यूनिफॉर्म पहनती है, लेकिन कोलकाता पुलिस इसमें शामिल नहीं है, क्योंकि यहां की पुलिस खाकी नहीं बल्कि सफेद वर्दी पहनती है। आइए इसका कारण जानते हैं। आम नागरिक के हितों की सुरक्षा के लिए हर राज्य में पुलिस बल गठित होता है। अपने देश में सभी राज्यों के पुलिसकर्मी खाकी वर्दी पहनते हैं, सिर्फ कोलकाता पुलिस को छोड़कर। आपने देखा होगा कि कोलकाता में पुलिसकर्मी सफेद रंग की वर्दी पहनते हैं।

क्यों पहनते हैं सफेद ?

दरअसल, इसका संबंध इतिहास और विज्ञान दोनों से है। भारत में पुलिस का गठन अंग्रेजों ने किया था, तब उन्होंने पुलिस की वर्दी का रंग सफेद रखा था। पुलिस का काम मेहनत का होता है और सफेद रंग के साथ एक समस्या यह रहती थी कि ये जल्दी गंदा हो जाता था। इसलिए बाद में पुलिस की वर्दी को बदलकर खाकी रंग दिया गया।

सालभर गर्मी और नमी रहती है यहां

कोलकाता पुलिस ने इस बदली हुई वर्दी को अपनाने से इंकार कर दिया। दरअसल, इसका कारण जुड़ा था मौसम से। कोलकाता शहर समुद्र के किनारे बसा है। इसलिए यहां के मौसम में सालभर गर्मी और नमी रहती है। ऐसे में सफेद रंग की वर्दी पुलिस के सबसे बढ़िया रहती है क्योंकि सफेद रंग की वर्दी में गर्मी कम लगती है। कोलकाता पुलिस को ज्यादा गर्मी न लगे, इसलिए उनकी वर्दी का रंग सफेद ही रहने दिया गया।

Visited 231 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

संदेशखाली में CBI ने बनाया कैंप, शाहजहां शेख के गुर्गों की बढ़ेगी मुश्किलें

कोलकाता: संदेशखाली मामले में CBI की टीम बहुत जल्द बड़ा एक्शन ले सकती है। दरअसल, CBI की एक टीम ने संदेशखाली में जमीन हड़पने और यौन आगे पढ़ें »

ऊपर