ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिला ODI में मौका

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम के हौसले बुलंद है। अब टीम की नजर वाइट बॉल क्रिकेट पर रहने वाली है। टीम इंडिया को अपने ही घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज भी खेलनी है। इन दोनों सीरीज के लिए महिला चयन समिति ने भारत की टीम का ऐलान कर दिया है।

टीम का ऐलान, स्मृति मंधाना बनीं उपकप्तान

दरअसल, 28 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत होगी। इसके बाद 05 जनवरी से टी20 सीरीज की शुरुआत होगी। दोनों ही सीरीज में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर रहेंगी। वहीं, स्मृति मंधाना उपकप्तान की भूमिका में नजर आएंगी। सभी वनडे मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाएंगे। दूसरी ओर टी20 सीरीज के मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाएंगे।

इस खिलाड़ी को मिला मौका

स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है। श्रेयंका ने हाल ही में अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। श्रेयंका ने इंग्लैंड के खिलाफ उस टी20 सीरीज में तीन मैचों में कुल पांच विकेट लिए थे। बाएं हाथ की स्पिनर सैका इशाक भी एकदिवसीय टीम में हैं।

भारतीय वनडे टीम: 

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, मन्नत कश्यप, सैका इशाक, रेनुका सिंह ठाकुर, तितास साधु, पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, हरलीन देयोल

भारतीय टी20 टीम: 

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, मन्नत कश्यप, सैका इशाक, रेनुका सिंह ठाकुर, तितास साधु, पूजा वस्त्राकर, कनिका आहूजा, मिन्नू मणि

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का शेड्यूल-

पहला वनडे-          28 दिसंबर-                वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

दूसरा वनडे-          30 दिसंबर-                वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
तीसरा वनडे-         02 जनवरी-                 वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
पहला टी20-          05 जनवरी-                डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई
दूसरा टी20-          07 जनवरी-                डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई
तीसरा टी20-         05 जनवरी-                डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई

 

 

Visited 63 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

BJP नेता अभिजीत गंगोपाध्याय के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची TMC, जानें क्या है मामला?

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर पलटवार करने के बाद BJP नेता अभिजीत गंगोपाध्याय की मुश्किलें बढ़ सकती है। कोलकाता हाईकोर्ट आगे पढ़ें »

ऊपर