TMKOC में 28 साल की लड़की बनेगी दयाबेन, 3 साल से दे रही ऑडिशन!

शेयर करे

मुंबई : पॉपुलर सिटकॉम तारक मेहता का उल्टा चश्मा का मोस्ट फेवरेट कैरेक्टर है दयाबेन का, लेकिन पिछले कई सालों से ये कैरेक्टर शो से गायब है। सीरियल में दयाबेन को दिखाया नहीं जा रहा है। दरअसल, शो में दिशा वकानी दयाबेन का रोल निभा रही थीं, लेकिन फिर वो बीच में मैटरनिटी लीव पर गईं और उन्होंने शो में वापसी ही नहीं की। दिशा ने शो छोड़ दिया और वो अपना ध्यान बच्चों की परवरिश पर दे रही हैं। फैंस शो में दयाबेन की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब शो में मिसेज सोढ़ी का रोल निभा चुकी एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस दयाबेन से जुड़ा सीक्रट बताती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि मेकर्स इस रोल के लिए एक लड़की का 3 साल से ऑडिशन ले रहे हैं।
28 साल की लड़की का लिया ऑडिशन
वायरल वीडियो में जेनिफर बोल रही हैं- वो 100 प्रतिशत दया है। एक बेचारी लड़की का 3 साल से ऑडिशन ले रहे हैं। दिल्ली से उसको बुलाते हैं। एक चीज जो है वो ये कि वो लड़की बहुत यंग है। वो 28-29 साल की है। बहुत एज गैप दिखेगा, इसीलिए उसका हो नहीं पा रहा है, पर वो बिल्कुल दया है। हमारा उसके साथ मॉक टेस्ट भी शूट हुआ। दिलीप जी, टपु सेना सभी का अलग-अलग मॉक शूट हुआ है। उस लड़की का फेस अलग है, पर तैयारी होगी और अगर आप आंखें बंद करेंगे तो आप फर्क नहीं बता सकते हो।
बता दें कि शो के मेकर असित मोदी ने कहा था कि वो नई दया भाभी खोज रहे हैं। वो जल्द ही दयाबेन के रोल के लिए किसी को कास्ट करेंगे और शो में जल्द से जल्द दयाबेन की एंट्री कराएंगे। मालूम हो कि शो में कई बार ये प्लॉट दिखाया जा चुका है कि दयाबेन की वापसी हो रही है। दया अपने मायके से गोकुलधाम सोसायटी वापस आ रही है, लेकिन अभी तक शो में दया की एंट्री हुई नहीं है। देखना मजेदार होगा कि शो में कौन एक्ट्रेस दयाबेन बनकर आती हैं।

 

Visited 87 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर