अनोखी शादी : दुल्हन बनी गाय तो दूल्हा बना बैल

मुंबई : अनोखी शादी के कई किस्से अपने सुने होंगे। किसी की पेड़ से शादी हुई तो किसी की कुत्ते से। अनोखी शादियों के तमाम किस्से हैं। अब एक गाय और बैल की शादी की खूब चर्चा हो रही है। इस शादी में गाय दुल्हन की तरह तैयार किया गया और बैल को दूल्हे की तरफ सजाया गया और फिर बारात निकाली गई। मध्य प्रदेश के खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 65 किलोमीटर दूर महेश्वर गांव में गाय और बैल की यह अनोखी शादी हुई है। महाराष्ट्र के जलगांव जिले से बारात आई, जिसमें 50 से अधिक गांव के भरवाड़ समाज और मालधारी समाज के लोगों ने यह अनोखा आयोजन किया।
सभी समाज के लोग शामिल हुए
महाराष्ट्र राणा भगत ने कहा कि उन्हें विचार आया कि गाय और बैल की शादी कराई जाए। पुराने ऋषि, महात्मा गाय और बैल का विवाह कराते रहते थे। इसे शिव विवाद माना जाता है। उन्होंने बताया कि हमने अहिल्या माता की नगरी महेश्वर में गाय बैल का विवाह कराया है। इसमें सभी समाज के लोग शामिल हुए हैं।
‘शिव विवाह’ का नाम दिया गया
ग्रामीणों ने इस विवाह को ‘शिव विवाह’ नाम दिया है। इस विवाद में गाय (नंदिनी) से शादी करने के लिए बैल (नंदकिशोर) बारात लेकर पहुंचे और पूरे विधि विधान से दोनों की शादी हुई। दोनों की उम्र करीब 12 महीने बताई जा रही है। इस शादी में दूल्हा, दुल्हन, बारात और डीजे सब कुछ था। सब मिलकर डांस करते हुए खुशी-खुशी इस शादी में शामिल हुए। अब इस अनोखी शादी की खूब चर्चा हो रही है। इस शादी को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता भी है। वहीं शादी का आयोजन कराने वाले महाराष्ट्र निवासी राणा भगत ने कहा कि जब मैं गुजरात से महाराष्ट्र आए तो मैंने सोचा कि महेश्वर में मैं अनुष्ठान करूंगा। पुराने जो ऋषि महात्मा थे वो गाय और बैल का विवाह करते थे।

Visited 43 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

मुंबई के घाटकोपर हादसे में एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत

घाटकोपर: मुंबई के घाटकोपर होर्डिंग हादसे में बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की भी मौत हो गई। हादसे के करीब 56 घंटे बाद दोनों आगे पढ़ें »

ऊपर