Prabha Atre Passed Away : मशहूर सिंगर प्रभा अत्रे का हार्ट अटैक से निधन

नई दिल्ली : कई बड़े सम्मानों से नवाजी गईं मशहूर सिंगर प्रभा अत्रे का निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निधन का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। उन्हें 13 जनवरी की सुबह हार्ट अटैक आया था, जिसके तुरंत बाद ही प्रभा अत्रे को दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल ले जाया गया। पर उन्हें बचाया न जा सका। प्रभा अत्रे ने अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि प्रभा अत्रे की कुछ दिन बाद ही मुंबई में एक परफॉर्मेंस थी, जिसकी सब तैयारियां हो चुकी थीं। उनके निधन से फैंस दुखी हैं और X पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
8 साल की उम्र से सीखा क्लासिकल म्यूजिक
13 सितंबर 1932 को पुणे में जन्मीं प्रभा अत्रे की बचपन से ही क्लासिकल म्यूजिक में दिलचस्पी थी। 8 साल की उम्र से ही वह क्लासिकल म्यूजिक सुनने लगीं और इसकी ट्रेनिंग ली। वह गजल, गीत, दादरा और ठुमरी से लेकर नाट्य संगीत और भजन में पारंगत थीं। प्रभा अत्रे ने कथक में भी ट्रेनिंग ली थी। उन्होंने सुरेश बाबू माने और हीराबाई बड़ोदकर से क्लासिकल म्यूजिक की शिक्षा ली थी।
प्रभा अत्रे को मिले सम्मान और उनका वर्ल्ड रिकॉर्ड
साल 1990 में प्रभा अत्रे को पद्म श्री और फिर 2002 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2022 में उन्हें पद्मविभूषण सम्मान दिया गया। प्रभा अत्रे एक राइटर भी रहीं। उन्होंने सिंगल स्टेज में 11 किताबें रिलीज कीं, जोकि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

Visited 58 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

Char Dham Yatra 2024: चारधाम मंदिरों में नहीं बना सकेंगे वीडियो और रील्स, 31 मई तक …

केदारनाथ : चारधाम यात्रा के लिए केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में श्रद्धालुओं की भीड़ प्रशासन के लिए लगातार चुनौती बन रही है। भारी भीड़ आगे पढ़ें »

ऊपर