‘रोटी, कपड़ा और मकान ही नहीं, शिक्षा और स्वास्थ्य भी जरूरी…’

Fallback Image

नई दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि देश में अभी जो अच्छी चीजें हो रही हैं, उनकी चर्चा बुरी चीजों की तुलना में 40 गुना ज्यादा होती है। साथ ही कहा कि आज के दौर में सिर्फ रोटी, कपड़ा और मकान ही नहीं, बल्कि शिक्षा और स्वास्थ्य भी आज के समाज में जरूरी हो गया है। वह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में उत्तरी मुंबई के कांदिवली उपनगर में धनकुवरबेन बाबूभाई ढाकन अस्पताल (सुवर्णा अस्पताल) का उद्घाटन करने के बाद संबोधित कर रहे थे।

40 गुना अधिक चर्चा होती है

मोहन भागवत ने कहा कि ‘कई बार नकारात्मक चर्चाएं सुनने को मिलती हैं, लेकिन जब हम देश भर में घूमते हैं और देखते हैं, तो हमें पता चलता है कि भारत में होने वाली बुरी चीजों की तुलना में जो अच्छी चीजें हो रही हैं, उनके बारे में 40 गुना अधिक चर्चा होती है। उन्होंने कहा कि आज देश के उत्कर्ष का कारण सरकार की नीतियां और सरकार में जिम्मेदार लोग हैं। साथ ही कहा कि चीजें इसलिए भी सुचारू रूप से चल रही हैं, क्योंकि कुछ लोग कुछ नहीं करते हैं। अगर वे काम करेंगे तो दिक्कतें होंगी।

RSS चीफ ने कहा कि लोगों में भारत को गौरव हासिल करते देखने की इच्छा 40 साल पहले की तुलना में आज अधिक प्रबल है। हम बढ़ रहे हैं लेकिन हम अभी भी उतने शक्तिशाली नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे भी लोग हैं जो हमारा उत्थान नहीं देखना चाहते।

दोनों चीजें महत्वपूर्ण हैं

भागवत ने कहा कि आज सिर्फ रोटी, कपड़ा और मकान ही नहीं, बल्कि शिक्षा और स्वास्थ्य भी आज के समाज में जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि क्या अच्छा है या क्या बुरा है, इसका निर्णय करने का पैमाना क्या है? एक चीज है जो दिखाई देती है और एक चीज है जो वास्तव में घटित होती है। कोई इसे ऐसा दिखा सकता है जैसे यह किया गया है, भले ही यह नहीं किया गया हो। उन्होंने कहा कि हमारे मामले में दोनों चीजें महत्वपूर्ण हैं।

Visited 26 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

BJP नेता अभिजीत गंगोपाध्याय के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची TMC, जानें क्या है मामला?

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर पलटवार करने के बाद BJP नेता अभिजीत गंगोपाध्याय की मुश्किलें बढ़ सकती है। कोलकाता हाईकोर्ट आगे पढ़ें »

ऊपर