जलंधरः चंडीगढ़ के सेक्टर-53 स्थित फर्नीचर मार्केट में रात करीब 11.30 स्ट्रे डॉग्स को खाना दे रही लड़की को रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार थार कार ने जोरदर टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार कार सीधी निकल गई। बताया जा रहा है कि लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। लड़की की पहचान 25 वर्षीय तेजस्विता कौशल के रूप में हुई है, जो पेशे से एक आर्किटेक्ट ग्रेजुएट है। यह पूरा मामला सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया, जिसके आधार पर लड़की के पिता ने पुलिस को शिकायत की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की सड़क किनारे स्ट्रे डॉग्स को खाना खिला रही है और दूसरी तरफ से आ रही तेज रफ्तार थार उसे टक्कर मारते हुए आगे निकल जाती है। लड़की वहीं गिर जाती है, जिसे बाद लोगों ने देखा और अस्पताल पहुंचाया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जीएमएसएच-16 अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने उसके सिर पर दोनों तरफ टांके लगाए हैं। परिवार वालों ने बताया कि वह पहले से ठीक है और बोल पा रही है।