रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण संग शादी की तस्वीरें की डिलीट !

मुंबई : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों पैरेंट्स बनने की खबर को लेकर लगातार सुर्खिंयों में बना हुआ है। दीपिका पादुकोण ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से खलबली मचा दी थी। उन्होंने बताया कि वो प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही वो मम्मी और रणवीर सिंह पापा बनने वाले हैं। एक्ट्रेस ने पोस्ट में एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें बच्चों के कपड़े, खिलौने और जूते बने हुए नजर आए थे और इस पर लिखा था कि सितंबर 2024। वहीं इस खबर के सामने आने के बाद से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के फैंस उनके बेबी के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच अब हाल ही में ऐसी खबरें आ रही हैं कि रणवीर सिंह ने अपने इंस्टा से अपनी शादी की सारी तस्वीरें डिलीट कर दी है। अब इस खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है।

रणवीर सिंह ने डिलीट की शादी की तस्वीरें

वैसे तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी में अनबन होने की खबरें कई बार आ चुकी है। हालांकि, दोनों ने हर बार इन अफवाहों का मुंहतोड़ जवाब दिया। लेकिन अब जैसे ही ये खबर सामने आई कि रणबीर ने दीपिका पादुकोण संग अपनी शादी की सारी तस्वीरें डिलीट कर दी है तो इस खबर ने उनके फैंस को परेशान कर दिया है। जब हमने इस खबर को सुना तो हमे भी यकीन नहीं हुआ फिर हमने रणवीर सिंह के प्रोफाइल को खुद चेक किया, जिसके बाद ये नोटिस किया कि सचमुच एक्टर के इंस्टा पर उनकी एक भी शादी की तस्वीर नजर नहीं आ रही है। अब एक्टर ने इस तस्वीरों को डिलीट किया है या हाइड… फिलहाल ये कहना मुश्किल है। लेकिन हां, इसके पहले दीपिका पादुकोण के इंस्टा से फोटो डिलीट करने की खबरें तेजी से फैली थीं। हालांकि, उन्होंने फोटो डिलीट न कर, उसे कुछ समय के लिए हाइड कर दिया था। हो सकता है रणबीर सिंह ने भी कुछ ऐसा ही किया हो।

Visited 17 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

Leave a Reply

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

Helicopter Crash: ‘क्रैश के बाद नहीं मिल रहा ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर’

नई दिल्ली : ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को ले जा रहा हेलीकॉप्टर रविवार (19 मई) को एक हादसे का शिकार हुआ। पूर्वी अजरबैजान के आगे पढ़ें »

ऊपर