Weather Update: बंगाल में आज तेज आंधी के साथ फिर होगी बारिश, जानें ताजा अपडेट

कोलकाता: सोमवार शाम के बाद झमाझम बारिश के बाद कोलकाता समेत राज्य के कई जिलों में तापमान काफी गिर गया। कोलकाता में मंगलवार सुबह से मौसम साफ है। आज शहर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री के करीब रह सकता है। कई आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। सोमवार को कोलकाता में 77 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आया। आज यानी मंगलवार को भी कोलकाता समेत राज्य के कई जिलों में आंधी-तूफान का पूर्वानुमान जारी किया गया है। बारिश के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

आंधी तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग के सूत्रों के अनुसार, चक्रवात के प्रभाव से कोलकाता समेत राज्य के सभी जिलों में गरज के साथ बारिश होने की चेतावनी दी गयी है। कुछ जगहों पर हवा की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटा हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक आज से शनिवार तक राज्य के सभी जिलों में बारिश जारी रहेगी। आज उत्तर-दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मेदिनीपुर में भारी बारिश की संभावना है। वहीं उत्तर बंगाल के जिलों में भी बारिश की संभावना है। आज से गुरुवार तक सभी उत्तरी जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ-साथ कुछ जगहों पर 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Loksabha Election 2024: आज तीसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान जारी, PM मोदी-खरगे ने डाला वोट

मछुआरों को चेतावनी

मौसम विभाग ने आंधी-तूफान के कारण मछुआरों को 6 और 7 मई को समुद्र में जाने से मना किया गया है। तटीय इलाकों में 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। जिसके कारण समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती है। इस दौरान हाईटाइड आने की भी आशंका है।

कैसा रहेगा तापमान?

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार शाम को हुई बारिश से पारा काफी नीचे आ गया। अगले 2 दिनों में पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में तापमान 3-5 डिग्री तक गिर जाएगा। अगले 2 दिनों में उत्तर बंगाल के जिलों में तापमान 3-5 डिग्री तक गिर जाएगा।

कोलकाता में 32 डिग्री तक रहेगा तापमान

मौसम कार्यालय के मुताबिक मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री के करीब रहने की संभावना है। सोमवार को कोलकाता में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है। इस दिन शहर का न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 5.1 डिग्री कम है। शहर में अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 98 प्रतिशत एवं न्यूनतम 66 प्रतिशत है।

 

 

 

Visited 9 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

Leave a Reply

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

झाड़ग्राम से BJP सांसद कुंअर हेम्ब्रम TMC में हुए शामिल, पार्टी ने नहीं दिया था टिकट

झाड़ग्राम: लोकसभा चुनाव के बीच BJP को बड़ा झटका लगा है। झारग्राम लोकसभा सीट से निवर्तमान सांसद कुंअर हेम्ब्रम TMC में शामिल हो गए हैं। आगे पढ़ें »

ऊपर