मनोज तिवारी की बेटी ने ज्वाइन किया BJP, कहा…

नई दिल्ली: मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी शनिवार को भाजपा में शामिल हो गईं। अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए रीति अब राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इतनी जल्दी राजनीति में आ जाऊंगी। शायद भगवान की यही योजना थी। राजनीति में शामिल होना मेरे लिए 10-15 साल के बाद का प्लान था। लेकिन भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जरूर मुझमें कुछ देखा होगा। तभी ये फैसला लिया गया है। मैं किसी को भी निराश नहीं करूंगी।

पिता के साथ चुनाव प्रचार में हुईं शामिल

रीति एक एनजीओ में काम करती हैं और वह एक गायिका और गीतकार भी हैं। शनिवार को मनोज तिवारी के चुनाव प्रचार का पहला दिन था। जिसमें रीति शामिल हुईं और उन्होंने एक इंस्टाग्राम पर इस दौरान की स्टोरी भी शेयर की। रीति मनोज तिवारी की पहली पत्नी रानी तिवारी की बेटी हैं। शादी के 11 साल बाद 2011 में मनोज और रानी अलग हो गए। 2020 में मनोज तिवारी सुरभि के साथ दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे। सांसद और सुरभि के दो बच्चें हैं।

 

Visited 5 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

Leave a Reply

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

EPFO से 3 दिन में मिलेंगे 1 लाख रुपए, बदल गया नियम

नई दिल्ली: EPFO अपने नियमों में फिर एक बदलाव हुआ है। इसके तहत मेंबर्स के अकाउंट में तीन दिन के भीतर एक लाख रुपए आ आगे पढ़ें »

ऊपर