Women T20 World Cup 2024: ICC ने किया शेड्यूल का ऐलान, यहां देखें लिस्ट

नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए ICC ने  शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। बांग्लादेश में ये टूर्नामेंट खेला जाएगा। इस बार वर्ल्ड कप में कुल 10 टीमें होंगी। सभी 10 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप में प्रत्येक टीम को 4-4 मैच खेलने होंगे। हर एक ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइल के लिए क्वालिफाई करेंगी। फिर चारों टीमों के बीच प्लेऑफ की जंग होगी।

महिला टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत 3 अक्टूबर से होगी। टूर्नामेंट के सभी मैच ढाका और सिलहट में खेले जाएंगे। वहीं, सेमीफाइनल मैच 17 और 18 अक्टूबर को खेले जाएंगे। फाइनल मैच 20 अक्टूबर को ढाका में खेला जाएगा। बता दें टीम इंडिया के ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और क्वालीफायर 1 है। ऐसे में टीम इंडिया 6 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिडे़गी।

ये भी पढ़ें: West Bengal Weather: आने वाले 3 दिनों तक बंगाल में बरसेंगे बादल, जानिए मौसम का ताजा अपडेट

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप-

ग्रुप ए: ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, क्वालीफायर 1

ग्रुप बी: साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, क्वालीफायर 2

T20 वर्ल्ड कप 2024 का शेड्यूल

  1. 3 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, ढाका
  2. 3 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर 2, ढाका
  3. 4 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर 1, सिलहट
  4. 4 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड, सिलहट
  5. 5 अक्टूबर: साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, ढाका
  6. 5 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड, ढाका
  7. 6 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर 1, सिलहट
  8. 6 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान, सिलहट
  9. 7 अक्टूबर: वेस्टइंडीज बनाम क्वालीफायर 2, ढाका
  10. 8 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, सिलहट
  11. 9 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज, ढाका
  12. 9 अक्टूबर: भारत बनाम क्वालीफायर 1, सिलहट
  13. 10 अक्टूबर: साउथ अफ्रीका बनाम क्वालीफायर 2, ढाका
  14. 11 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, सिलहट
  15. 11 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर 1, सिलहट
  16. 12 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, ढाका
  17. 12 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम साउथ अफ्रीका, ढाका
  18. 13 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, सिलहट
  19. 13 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिलहट
  20. 14 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर 2, ढाका
  21. 17 अक्टूबर: पहला सेमीफाइनल, सिलहट
  22. 18 अक्टूबर: दूसरा सेमीफाइनल, ढाका
  23. 20 अक्टूबर: फाइनल, ढाका

 

Visited 9 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

Leave a Reply

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

EPFO से 3 दिन में मिलेंगे 1 लाख रुपए, बदल गया नियम

नई दिल्ली: EPFO अपने नियमों में फिर एक बदलाव हुआ है। इसके तहत मेंबर्स के अकाउंट में तीन दिन के भीतर एक लाख रुपए आ आगे पढ़ें »

ऊपर