Anant-Radhika Wedding : अनंत-राधिका की शादी, बारातियों के सिर पर बंधा साफा | Sanmarg

Anant-Radhika Wedding : अनंत-राधिका की शादी, बारातियों के सिर पर बंधा साफा

मुंबई : मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के लाडले छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई यानी आज होने जा रही है। अब शादी के लिए काउंटडाउन भी शुरू हो गया है। अब से कुछ ही घंटों बाद दोनों फेरे लेने के लिए तैयार सजे-धजे नजर आएंगे। शादी की तैयारियों के बीच गेस्ट भी पहुंचने लगे हैं। अनंत अंबानी और राधिका की शादी में कई विदेशी गेस्ट आने वाले हैं। एयरपोर्ट और होटल के बाहर इन्हें स्पॉट भी किया जा रहा है। कई नामचीन लोग शादी के लिए पहुंच गए हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में सिनेमा जगत के कई दिग्गज पहुंचे। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत भी पत्नी लता, बेटी सौन्दर्या और उनके परिवार के साथ पहुंचे।
मेहमानों को बंधने लगा साफा
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट आज शादी की रस्में कुछ ही देर में शुरू होंगी। इससे पहले वेडिंग फंक्शन में पहुंचे मेहमानों को साफा भी बांधा जाने लगा है। WWE रेसलर और एक्टर जॉन सीना ने भी अनंत-राधिका की शादी में साफा बंधवाया। अनंत-राधिका के लग्न में सज-धजकर पहुंचीं सारा अली खान। साथ में दिखे भाई इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर।
जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंच रहे फिल्मी सितारे
अनंत-राधिका की शादी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड-हॉलीवुड सितारे भी जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंच रहे हैं। यहां सभी सितारों को ट्रेडिशनल अवतार देखने को मिला।

 

Visited 158 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

नई दिल्ली: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के बाद पश्चिम बंगाल देश की राजनीति का नया
कोलकाता: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख
कोलकाता: बंगाल में बढ़ रही हिंसा के बाद आज भाजपा पार्षद सजल घोष को पुलिस ने तनावपूर्ण स्थिति में लेबुटाला
बारासात : पश्चिम बंगाल में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को सुबह आरोप लगाया कि उत्तर 24 परगना
कोलकाता : आरजी कर अस्पताल में डॉक्टर की बलात्कार कर हत्या के मामले में इंसाफ तथा मुख्यमंत्री के इस्तीफा की
कोलकाता : भाजपा ने आज लालबाजार के सामने एक जोरदार प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने 'छात्र समाज' के गिरफ्तार आंदोलनकारियों की
कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने भाजपा द्वारा घोषित 12 घंटे की हड़ताल पर प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट किया है
कोलकाता : बाबूघाट पर प्रदर्शनकारियों ने उग्र विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी। यह
कोलकाता : भाजपा ने बंगाल में आगामी बुधवार को यानी कल का 12 घंटे की व्यापक हड़ताल का आह्वान किया
- पुलिस की तैनाती और बैरिकेड्स के बावजूद प्रदर्शन जारी, स्थिति गंभीर कोलकाता : राज्य सचिवालय के बेहद करीब, लगभग
कोलकाता : राज्य सचिवालय के समीप पांच महिलाएं मुख्यमंत्री से मुलाकात करने की दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ पहुंचीं। इन महिलाओं
कोलकाता : नवान्न अभियान के दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा फेंकी गई ईंट से एक रैफ (रैपिड एक्शन फोर्स) के जवान का
ऊपर