साल 2023 में अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी बॉलीवुड की ये सभी एक्ट्रेस

नई दिल्ली: देश में करवा चौथ के त्योहार की तैयारियां शुरू हो चुकी है। उत्तरी भारत में मुख्य रूप से विवाहित महिलाओं द्वारा ये त्योहार मनाया जाता है। हिंदू मान्यताओं में करवा चौथ का विशेष महत्व है।  इस साल ये त्योहार 1 नवंबर को, यानी कल मनाया जाएगा। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पतियों की सलामती और लंबी उम्र के लिए सूर्योदय से चंद्रोदय तक कठोर व्रत रखती हैं। इस साल करवा चौथ का त्योहार 1 नवंबर को मनाया जाएगा और इसकी तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेस भी इस फेस्टिवल को बड़े ही उत्साह के साथ मनाती हैं। इस साल कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनका यह पहला करवा चौथ होने वाला है और वह अपने पति के लिए इस वर्त को रखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। आपको बता हैं कि इस साल कौन सी बॉलीवुड एक्ट्रेस रखेंगी अपना पहले करवा चौथ का व्रत।

परिणीति चोपड़ा- बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने सितंबर 2023 में राजस्थान में अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की प्रेजेंस में एक परी-कथा समारोह में राजनेता राघव चड्ढा से शादी कर ली। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो अभी भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए हैं। अब,अपनी शादी के ठीक एक महीने बाद, वे अपना पहला करवा चौथ एक साथ मनाने के लिए तैयार हैं और उनके फैंस उन्हें फिर से शानदार लुक में देखने का इंतजार करेंगे।

कियारा आडवाणी- फरवरी एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फरवरी 2023 में एक शाही समारोह में एक्टर कियारा की शादी हुई थी। कियारा आडवाणी इस साल अपना पहला करवा चौथ मनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एक्ट्रेस को उनकी फिल्म ‘शेरशाह’ के सेट पर सिद्धार्थ से प्यार हो गया और उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वे बॉलीवुड में सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो कुछ ही समय में वायरल हो जाते हैं। उनके फैंस यह देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं कि उनका पहला करवा चौथ कितना स्पेशल होगा।

शिवालिका ओबेरॉय- शिवालिका ओबेरॉय ने फरवरी 2023 में गोवा में अपने करीबी दोस्तों और परिवार की प्रेजेंस में फिल्म निर्माता अभिषेक पाठक से शादी की थी। बाद में उन्होंने अपनी शादी के दिन की तस्वीरें शेयर कीं और ये सच में उनके फैंस के लिए एक उपहार था। यह जोड़ी उन एक्ट्रेसस में शामिल हो जाएगी जो इस साल अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी।

आथिया शेट्टी- लंबे भारतीय क्रिकेट टीम के बड़े खिलाड़ी केएल राहुल के साथ सुनील शेट्टी की लाडली बेटी अथिया शेट्टी जनवरी 2023 में शादी हो गई। केएल राहुल ने एक्ट्रेस के साथ एक ट्रेडिश्नल साउथ इंडियन समारोह में अपनी शादी की शपथ ली। दूसरों की तरह, वे भी इस साल अपना पहला करवा चौथ एक साथ मनाएंगे।

स्वरा भास्कर- बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा ने जनवरी 2023 में समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद के साथ शादी कर ली। बाद में उन्होंने कई विवाह समारोह आयोजित किए जिनमें हल्दी, संगीत और मार्च में शादी का रिसेप्शन जैसे समारोह शामिल थे। जून में स्वरा ने फहाद के साथ अपनी पहली प्रेगनेंसी की खबर की घोषणा की थी। उन्होंने हाल ही में अपनी बेटी राबिया का स्वागत किया। इस साल यह जोड़ा भी अपना पहला करवा चौथ मनाएगा।

 

Visited 58 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

मिड-स्मॉल कैप में शानदार तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

नई दिल्ली: शुरुआती गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ बंद हुआ है। मिडकैप स्टॉक्स में भारी खरीदारी के चलते निफ्टी का आगे पढ़ें »

ऊपर