Rule Change From 1st March 2024: देश में 1 मार्च से होने जा रहे …

नई दिल्ली: देश में पिछले कुछ समय से महंगाई लगाातर बढ़ रही है। इससे महंगाई का बोझ आम आदमी की जेब पर बढ़ गया है। आज फरवरी महीने का अंतिम दिन है। कल से मार्च महीने की शुरुआत हो जाएगी। देश में हर महीने की पहली तारीख को कई बदलाव होते हैं। एक मार्च 2024 को भी कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। ये बदलाव सीधे आम आदमी की जेब पर असर डालने वाले हैं। ऐसे में इन बदलावों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। इन बदलावों के बारे में जानकारी होने से आपको किसी तरह की कोई समस्या नहीं होगी। मार्च में बैंक लोन, एलपीजी सिलेंडर के दाम सहित कई बदलाव होने जा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं मार्च में होने जा रहे इन बदलावों के बारे में।
जीएसटी के नए नियम
केंद्र सरकार के जीएसटी के नियमों में बड़ा बदलाव हो रहा है। अब 5 करोड़ रुपये से अधिक का बिजनेस करने वाले कारोबारी बिना ई-चालान के ई-वे बिल जनरेट नहीं कर पाएंगे। यह नियम पहली मार्च से लागू कर दिया जाएगा।
एलपीजी और सीएनजी की कीमत
हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी, सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव होता है। हालांकि पिछले महीने एलपीजी सिलेंडरों के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। लेकिन जिस तरह से देश में महंगाई बढ़ रही है। पिछले दिनों काफी चीजों के दाम बढ़े हैं। ऐसे में इस बात की संभावना है कि मार्च में एलपीजी सिलेंडरों के दाम बढ़ सकते हैं। ऐसा होने पर आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ जाएगा। हालांकि फरवरी की शुरुआत में एलपीजी के दाम को जस के तस रखा गया था।
फास्टैग
नेशनल हाइवे अथॉरिटीज ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने फास्टैग की केवाईसी अपडेट करने की आखिरी तारीख 29 फरवरी तय की है। इस तारीख तक फास्टैग की केवाईसी पूरी नहीं होने पर नेशनल हाइवे अथॉरिटीज ऑफ इंडिया द्वारा इसे डिएक्टिवेट और ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है। ऐसे में अपने फास्टैग की केवाईसी 29 फरवरी तक हर हाल में करा लें।

क्रेडिट कार्ड के नियम
देश के सबसे बड़े सरकारी क्षेत्र के बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव का फैसला किया है। एसबीआई अपने मिनिमम डे बिल कैलकुलेशन के नियम में 15 मार्च से बदलाव करने जा रहा है। बैंक इसकी जानकारी ग्राहकों को ई-मेल के जरिए दे रहा है।

 

Visited 37 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

Char Dham Yatra 2024: चारधाम मंदिरों में नहीं बना सकेंगे वीडियो और रील्स, 31 मई तक …

केदारनाथ : चारधाम यात्रा के लिए केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में श्रद्धालुओं की भीड़ प्रशासन के लिए लगातार चुनौती बन रही है। भारी भीड़ आगे पढ़ें »

ऊपर