Howrah में नाबालिग का GangRape ! | Sanmarg

Howrah में नाबालिग का GangRape !

हावड़ा : तीन युवकों पर शनिवार को 12 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म कर उसे दफनाने का आरोप लगा है। यह घटना हावड़ा के जयपुर थाना क्षेत्र के खारीगेरिया गांव की है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने एक अ‌भ‌ियुक्‍त को गिरफ्तार कर लिया है। युवक का नाम सुशांत दोलुई है। बताया जा रहा है कि नाबालिग शनिवार की रात करीब 8 बजे घर के पास एक समारोह से लौट रही थी, तभी सुशांत और दो अन्य लोग उसे गांव की सड़क से खींचकर पास के चाक जंगल में ले गए। इसके बाद उस बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद बच्ची को कुछ दूरी पर सड़क के किनारे खड़ीबन में जमीन में गाड़ दिया। इस बीच लड़की के परिवार ने पूरी रात तलाश करने के बाद सोमवार सुबह जयपुर पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। साथ ही परिजनों ने आसपास खोजबीन शुरू कर दी। इसी बीच स्थानीय लोगों से नाबालिग के परिजनों को सूचना मिली कि खड़िया के जंगल में कुछ दबा हुआ पाया गया है। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई और पुलिस ने जाकर मिट्टी हटाई और बच्ची का शव बरामद किया। बताते चलें‌ कि इलाके के एक बच्चे ने सुशांत को नाबालिग के साथ गरीबन के अंदर जाते देखा था। इसके बाद इलाके के लोगों ने सुशांत से पूछताछ की। बातचीत में स्‍पष्‍टता नहीं होने के कारण सुशांत को पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया और इस घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

 

Visited 560 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
1
0

मुख्य समाचार

नई दिल्ली: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के बाद पश्चिम बंगाल देश की राजनीति का नया
कोलकाता: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख
कोलकाता: बंगाल में बढ़ रही हिंसा के बाद आज भाजपा पार्षद सजल घोष को पुलिस ने तनावपूर्ण स्थिति में लेबुटाला
बारासात : पश्चिम बंगाल में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को सुबह आरोप लगाया कि उत्तर 24 परगना
कोलकाता : आरजी कर अस्पताल में डॉक्टर की बलात्कार कर हत्या के मामले में इंसाफ तथा मुख्यमंत्री के इस्तीफा की
कोलकाता : भाजपा ने आज लालबाजार के सामने एक जोरदार प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने 'छात्र समाज' के गिरफ्तार आंदोलनकारियों की
कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने भाजपा द्वारा घोषित 12 घंटे की हड़ताल पर प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट किया है
कोलकाता : बाबूघाट पर प्रदर्शनकारियों ने उग्र विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी। यह
कोलकाता : भाजपा ने बंगाल में आगामी बुधवार को यानी कल का 12 घंटे की व्यापक हड़ताल का आह्वान किया
- पुलिस की तैनाती और बैरिकेड्स के बावजूद प्रदर्शन जारी, स्थिति गंभीर कोलकाता : राज्य सचिवालय के बेहद करीब, लगभग
कोलकाता : राज्य सचिवालय के समीप पांच महिलाएं मुख्यमंत्री से मुलाकात करने की दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ पहुंचीं। इन महिलाओं
कोलकाता : नवान्न अभियान के दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा फेंकी गई ईंट से एक रैफ (रैपिड एक्शन फोर्स) के जवान का
ऊपर