महिला को बेहोश कर डॉक्टरों ने निकाल ली दोनों किडनियां!

मुजफ्फरपुरः  डॉक्टर को तो हम भगवान का दूसरा रूप मानते हैं पर सोचिए जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो क्या होगा! हाल ही में ऐसा ही एक मामला बिहार में सामने आया है जब एक महिला की दोनों किडनियां  बेहोशी की हालत में निकाल ली गईं। अब महिला ने भी विचित्र मांग कर दी है। सुनीता देवी नाम की महिला मुजफ्फरपुर में बरियारपुर गांव के अस्पताल में अपने गर्भाशय की सर्जरी करवाने गई थी। वो गर्भाशय को निकलवाने के लिए गई थी पर अस्पताल में उसकी कथित तौर पर दोनों किडनियां निकाल ली गईं। 38 साल की सुनीता ने आरोप लगाया है कि डॉक्टरों ने उसे बेहश किया और जब उसे होश आया तो गर्भाशय की जगह उसकी दोनों किडनियां निकाल ली गई थीं और डॉक्टर भी गायब हो चुके थे।

गर्भाशय हटाने के बहाने निकाल ली किडनी
ये मामला 3 सितंबर का है और तब से महिला को हर दिन डायलिसिस पर जाना पड़ता है। डॉक्टर ने ना ही उसे और ना ही उसके रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी। किडनी चोरी के बारे में तब पता चला जब सर्जरी के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे तत्काल मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती करवाया गया, तब डॉक्टरों ने परिवार को जानकारी दी कि सुनीता की दोनों किडनियां गायब हैं। डॉक्टरों ने कहा कि बिना किडनी के वो जिंदा नहीं रह पाएंगी।

फर्जी निकले डॉक्टर, महिला ने की किडनी की मांग
महिला का अगर एक दिन भी डाइलिसिस नहीं हुआ तो उसकी मौत हो सकती है। देवी के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है जिसके बाद जांच जारी है। शुभाकांत क्लिनिक के पवन कुमार और आर के सिंह तब से ही फरार चल रहे हैं। जांच में पता चला कि क्लिनिक का रेजिस्ट्रेशन ही नहीं था और डॉक्टरों की शिक्षा भी फेक है। अब महिला और उसका परिवार मांग कर रहे हैं कि दोनों आरोपियों को पकड़ा जाए और उनकी किडनी महिला को दी जाए। महिला 3 बच्चों की मां है और उसका पति मजदूर है, ऐसे में उन्हें अपना घर चलाने में काफी मुश्किल होती है।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

Kolkata News : बड़ाबाजार में ‘हीट स्ट्रोक’ से युवक की मौत

तीन दिनों से लापता था मृतक कोलकाता : बड़ाबाजार थानांतर्गत महात्मा गांधी रोड में एक युवक की कथित तौर पर हीट स्ट्रोक से मौत हो गयी। आगे पढ़ें »

ऊपर