JEE Mains Session 2 Result: 56 टॉपर्स को मिले पूरे 100 परसेंटाइल, यहां क्लिक कर देखें लिस्ट

नई दिल्ली: जेईई मेन के दूसरे सेशन का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बताया कि इस बार जेईई मेन सेशन-1 और सेशन-2 के कंबाइंड रिजल्ट में 56 उम्मीदवारों को पूरे 100 परसेंटाइल मिले हैं। जोकि पिछले साल के मामले में 13 अधिक छात्र है। 100 पर्सेंटाइल पाने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट में इस बार 2 लड़कियों के भी नाम शामिल हैं, जिनमें एक नाम दिल्ली की शायना सिन्हा का है और दूसरा कर्नाटक की सान्वी जैन का नाम है। बता दें कि जनवरी सेशन में जहां 23 उम्मीदवारों को 100 परसेंटाइल मिले थे, वहीं अप्रैल सेशन में 33 छात्रों ने 100 परसेंटाइल स्कोर किए हैं।

किस कैटेगरी से कितने छात्र टॉपर

जानकारी दे दें कि कंबाइंड रिजल्ट में 100 परसेंटाइल स्कोर पाने वाले कुल 56 छात्रों में से 40 जनरल कैटेगरी से हैं, 10 ओबीसी और 6 जनरल ईडब्ल्यूएस कैटेगरी से आते हैं। वहीं, इस बार एससी व एसटी कैटेगरी से 100 परसेंटाइल स्कोर करने वाले एक भी अभ्यर्थी नहीं है। 100 पर्सेंटाइल स्कोर पाने वाले सबसे ज्यादा 15 छात्र तेलंगाना से हैं। फिर आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र से 7-7, इसके बाद दिल्ली से 6 छात्र हैं।

JEE Mains Session 2 Result- टॉपर लिस्ट 2024 (100 परसेंटाइल)

  1. गजारे नीलकृष्ण निर्मल कुमार (महाराष्ट्र)
  2. दक्षेश संजय मिश्रा (महाराष्ट्र)
  3. आरव भट्ट (हरियाणा)
  4. आदित्य कुमार (राजस्थान)
  5. हुंडेकर विदित (तेलंगाना)
  6. मुथावरपु अनूप (तेलंगाना)
  7. वेंकट साई तेजा मदिनेनी (तेलंगाना)
  8. चिंटू सतीश कुमार (आंध्र प्रदेश)
  9. रेड्डी अनिल (तेलंगाना)
  10. आर्यन प्रकाश (महाराष्ट्र)
  11. मुकुंठ प्रतीश एस (तमिलनाडु)
  12. रोहन साई पब्बा (तेलंगाना)
  13. श्रीयश मोहन कल्लूरी (तेलंगाना)
  14. केसम चन्ना बसव रेड्डी (तेलंगाना)
  15. मुरीकिनाती साई दिव्य तेजा रेड्डी (तेलंगाना)
  16. मुहम्मद सुफियान (महाराष्ट्र)
  17. शेख सूरज (आंध्र प्रदेश)
  18. माकिनेनी जिष्णु साई (आंध्र प्रदेश)
  19. ऋषि शेखर शुक्ल (तेलंगाना)
  20. थोटामसेट्टी निकिलेश (आंध्र प्रदेश)
  21. अन्नारेड्डी वेंकट तनीष रेड्डी (आंध्र प्रदेश)
  22. हिमांशु थालोर (राजस्थान)
  23. थोटा साई कार्तिक (आंध्र प्रदेश)
  24. तव्वा दिनेश रेड्डी (तेलंगाना)
  25. रचित अग्रवाल (पंजाब)
  26. वेदांत सैनी (चंडीगढ़)
  27. अक्षत चपलोत (राजस्थान)
  28. पारेख विक्रमभाई (गुजरात)
  29. शिवांश नायर (हरियाणा)
  30. प्रियांश प्रांजल (झारखंड)
  31. प्रणवानन्द सजी
  32. हिमांशु यादव (उत्तर प्रदेश)
  33. प्रथम कुमार (बिहार)
  34. सान्वी जैन (कर्नाटक)
  35. गंगा श्रेयस (तेलंगाना)
  36. मुरासानी साई यशवन्त रेड्डी (आंध्र प्रदेश)
  37. शायना सिन्हा (दिल्ली)
  38. माधव बंसल (दिल्ली)
  39. पॉलिसेट्टी रितेश बालाजी (तेलंगाना)
  40. विशारद श्रीवास्तव (महाराष्ट्र)
  41. साइनावनीत मुकुंद (कर्नाटक)
  42. तान्या झा (दिल्ली)
  43. थमतम जयदेव रेड्डी (तेलंगाना)
  44. कनानी हर्षल भरतभाई (गुजरात)
  45. यशनील रावत (राजस्थान)
  46. ईशान गुप्ता (राजस्थान)
  47. अमोघ अग्रवाल (कर्नाटक)
  48. इप्सित मित्तल (दिल्ली)
  49. मावुरु जसविथ (तेलंगाना)
  50. भावेश रामकृष्णन कार्तिक (दिल्ली)
  51. पाटिल प्रणव प्रमोद (महाराष्ट्र)
  52. डोरिसाला श्रीनिवास रेड्डी (तेलंगाना)
  53. अर्चित राहुल पाटिल (महाराष्ट्र)
  54. अर्श गुप्ता (दिल्ली)
  55. श्रीराम (तमिलनाडु)
  56. आदेशवीर सिंह (पंजाब)

100 परसेंटाइल पाने वाले किस राज्य के कितने छात्र

  1. तेलंगाना: 15 अभ्यर्थी
  2. महाराष्ट्र: 7 अभ्यर्थी
  3. आंध्र प्रदेश: 7 अभ्यर्थी
  4. राजस्थान: 5 अभ्यर्थी
  5. दिल्ली (एनसीटी): 6 अभ्यर्थी
  6. कर्नाटक: 3 अभ्यर्थी
  7. तमिलनाडु: 2 अभ्यर्थी
  8. पंजाब: 2 अभ्यर्थी
  9. हरियाणा: 2 अभ्यर्थी
  10. गुजरात: 2 अभ्यर्थी
  11. उत्तर प्रदेश: 1 अभ्यर्थी
  12. झारखंड: 1 अभ्यर्थी
  13. चंडीगढ़- 1 अभ्यर्थी
  14. बिहार- 1 अभ्यर्थी
  15. अन्य- 1 अभ्यर्थी

 

 

शेयर करें

Leave a Reply

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

सूरत से मौलवी गिरफ्तार, इन हिंदू नेताओं की हत्या की साजिश रचने का आरोप

सूरत: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग से पहले गुजरात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।  सूरत क्राइम ब्रांच ने देश के हिंदूवादी आगे पढ़ें »

ऊपर