नई दिल्ली: अप्रैल महीने के आखिरी दिन आज भारतीय शेयर बाजार आखिरी घंटे में मुनाफावसूली के चलते गिरावट के साथ बंद हुआ है। आज मंगलवार(30 अप्रैल) को सुबह हरे निशान में बाजार खुलने के बाद लाल निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 188.50 अंक टूटकर 74,482.78 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 57.10 अंक गिरकर 22,586.30 अंक पर बंद हुआ। आज के कारोबार में बैंकिंग और ऑटो शेयरों में अच्छी तेजी रही। महिंद्रा के स्टॉक में करीब 5 फीसदी की शानदार तेजी रही। वहीं, आईटी, एफएमसीजी, मेटल आदि में गिरावट रही।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: टी20 विश्वकप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, यहां देखें लिस्ट
निफ्टी ऑलटाइम हाई पहुंचकर गिरा