छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 7 नक्सली ढेर

कांकेर: देशभर से नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेजी से चल रहा है। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और कांकेर बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने आज 7 नक्सलियों को एनकाउंटर में मार गिराया है। अबूझमाड़ में हो रहे मुठभेड़ में 2 महिला समेत कुल 7 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। मौके से एक AK47 हथियार के साथ भारी मात्रा में गोला बारूद और अन्य सामान बरामद किए हैं।

छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के सीमावर्ती इलाके अबूझमाड़, टेकमेटा और काकुर के जंगलों में मुठभेड़ हुई। 15 दिनों में सुरक्षाबलों का नक्सलियों पर यह दूसरी बड़ी स्ट्राइक है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह एक नक्सल विरोधी अभियान है। इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है। अधिकारी ने बताया कि मारे गए नक्सलियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

इलाके में कितने नक्सली?

बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने कहा कि अबूझमाड़ क्षेत्र में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के संयुक्त दल की माओवादियों से मुठभेड़ हुई। उन्होंने कहा, ”इलाके में 50 से 60 नक्सलियों की मौजूदगी की संभावना है। अभियान लगातार जारी है। गर्मी के समय में नक्सली सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं। इसी को देखते हुए सुरक्षाबलों का ऑपरेशन चल रहा है।”

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: आज विश्वकप के लिए हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान, जानें संभावित टीम

इस साल 88 नक्सली ढेर

16 अप्रैल को कांकेर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए थे। पुलिस के मुताबिक, बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में इस साल अब तक 88 नक्सली मारे गए हैं, जिसमें नारायणपुर और कांकेर सहित सात जिले शामिल हैं।

 

 

Visited 1 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

Kolkata Rape Case : जादवपुर में युवती को घर बुलाकर …

कोलकाता : जादवपुर थानांतर्गत बाघाजतीन पल्ली इलाके में 20 वर्षीयायुवती से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त आगे पढ़ें »

ऊपर