महादेव बेटिंग ऐप मामला: बॉलीवुड एक्टर साहिल खान गिरफ्तार

मुंबई: महादेव बेटिंग ऐप मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बॉलीवुड एक्टर साहिल खान को मुंबई क्राइम ब्रांच की SIT ने आज गिरफ्तार किया है। साहिल खान पर बेटिंग साइट चलाने और बेटिंग को प्रमोट करने का आरोप है। जिसके तहत उन पर कार्रवाई की गई है। साहिल को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से SIT ने गिरफ्तार किया है। जिसके बाद उन्हें मुंबई लाया गया। जिसके बाद साहिल को शिंदेवाड़ी-दादर कोर्ट में पेश किया गया। उन्हें 1 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मीडिया से सवालों पर एक्टर साहिल खान ने कहा कि उन्हें मुंबई पुलिस और देश के कानून पर पूरा भरोसा है और सच्चाई सामने आएगी।

जानकारी के मुताबिक मुंबई के माटुंगा पुलिस महादेव बेटिंग ऐप केस की जांच में एक्टर साहिल खान का नाम आया था। ‘साहिल द लायन’ बुक ऐप नाम के एक सट्टेबाजी ऐप से जुड़े थे जो कि महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का ही हिस्सा है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने पहले साहिल से पूछताछ भी की थी। मुंबई के माटुंगा पुलिस द्वारा महादेव बेटिंग ऐप केस की जांच में साहिल खान का नाम सामने आया था। साहिल ने जमानत के लिए कोर्ट का रुख किया था लेकिन कोर्ट से उन्हें राहत नहीं मिली थी। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। उधर मुंबई लाए जाने पर पत्रकारों से साहिल ने कहा कि उन्हें देश की कानून व्यवस्था पर पूरा यकीन है।

फरार चल रहे थे साहिल खान

बताया जा रहा है कि कोर्ट से अग्रिम जमानत और गिरफ्तारी से राहत नहीं मिलने पर एक्टर साहिल खान फरार हो गया था। उसने मुंबई छोड़ दिया था। जिसके बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इस दौरान पुलिस से बचने के लिए साहिल ने अपनी लोकेशन भी कई बार बदली। इससे पहले 15000 करोड़ रुपये के महादेव बुक बेटिंग मामले की जांच के लिए गठित SIT ने साहिल खान से पूछताछ की थी। ये पूछताछ करीब 4 घंटे तक चली थी। इस दौरान साहिल ने इस मामले किसी भी तरह की अपनी भूमिका होने से इनकार किया। उन्होंने साफ कहा कि उनका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है।

FIR में कई बड़े लोगों के नाम शामिल

यह मामला पहले माटुंगा पुलिस ने दर्ज किया, जिसके बाद इसकी जांच के लिए इसे क्राइम ब्रांच की साइबर सेल को ट्रांसफ़र किया गया और फिर SIT का गठन किया गया। प्रवर्तन निदेशालय महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले की जांच कर रहा है। वहीं मुंबई पुलिस ने 32 लोगों के खिलाफ एक अलग मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि इस FIR ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई मुस्तकीम, सौरभ चंद्राकर, रवि उपल, शुभम सोनी जैसे कई लोगों के नाम हैं।

ये भी देखे

Visited 1 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

दिल्ली में दहशत: स्कूलों के बाद अब अस्पतालों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

नयी दिल्ली : दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने के बाद अब दो अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली आगे पढ़ें »

ऊपर