Saturday Mantra : शनिवार के दिन करें शनि देव के यह अचूक उपाय, हर समस्या होगी दूर

कोलकाता : शनिवार का दिन शनि पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इस दिन शनि देव को खुश करें वो काम जो शनि देव को पसंद हो, या जिनसे शनि देव प्रसन्न होते हैं, जिन लोगों की जिंदगी में परेशानियां चल रही हैं उनकी परेशानियां समाप्त होगी और बिगड़े काम बनने लगेंगे, तो आप भी शनिवार के दिन इन उपयों को कर शनि देव को प्रसन्न कर सकते हैं। आइये जानते हैं उन उपाय के बारे में।

शनिवार के उपाय

दान करें
शनिवार के दिन दान-पुण्य से जुड़े काम जरूर करें। ऐसा करने से शनि देव की कृपा आप पर बनी रहती है। इस दिन जो लोग जरूरतमंद हैं उनको जरूरी चीजों का दान करें। वैसे शनिवार के दिन काली उड़द की दाल, काले तिल, काले चने का दान करना बेहद शुभ माना गया है।
शनि मंत्र

शनिवार के दिन शनि मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। ऐसी मान्याता है कि शनिवार के दिन शनि मंत्र का जाप करने से धन, बिजनेस, नौकरी से जुड़ी अगर कोई समस्या चल रही होती है तो वो समाप्त हो जाती है। आपके घर संसार में सुख समृद्धि आती है।

कुत्तों की सेवा
शनिवार का दिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए सर्वश्रेष्ठ दिन है इस दिन आप काले कुत्ते की सेवा या किसी भी कुत्ते की सेवा कर शनि देव को प्रसन्न कर सकते हैं। कुत्तों की सेवा करने वालों से शनिदेव हमेशा प्रसन्न रहते हैं और ऐसे लोगों पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

शनि मंत्र
शनि को प्रसन्न करने के कई उपाय है जिनमें शनि के मंत्रों का खास महत्व है। इन मंत्रों के जाप से जीवन से हर कष्ट का अंत हो जाता है। साथ ही नौकरी और व्यापार पर चल रहे संकट भी दूर होते हैं। आइए जानते हैं शनिदेव से जुड़े कुछ खास मंत्रों के बारे में।

ॐ शं शनिश्चराय नम:

शनि देव महाराज का वैदिक मंत्र

ऊँ शन्नो देवीरभिष्टडआपो भवन्तुपीतये।

कुंडली में शनि की दशा को सही करने के लिए करें ये उपाय

शनि ग्रह शांति के लिए उपाय करना चाहिए। शनि ग्रह शांति के लिए कई उपाय किये जाते हैं। इनमें शनिवार का व्रत, हनुमान जी की आराधना, शनि मंत्र, शनि यंत्र, छायापात्र दान करना प्रमुख उपाय हैं। शनि कर्म भाव का स्वामी है इसलिए शनि के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए हमेशा अच्छे कर्म करने चाहिए।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

मांग में सिंदूर-गले में मंगलसूत्र पहन ससुराल पहुंचीं परिणीति

नई दिल्ली : राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। बीते दिन 24 सितंबर को उदयपुर में शादी रचाई। दोनों आगे पढ़ें »

ऊपर