Swati Maliwal Case : एक वीडियो आया सामने जिसमें दिख रहा कि … | Sanmarg

Swati Maliwal Case : एक वीडियो आया सामने जिसमें दिख रहा कि …

नई दिल्ली : दिल्ली सीएम आवास पर आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी और मारपीट का शुक्रवार को एक वीडियो सामने आया। दावा किया जा रहा है कि यह सीएम आवास का है। मारपीट के बाद स्वाति सोफे पर बैठी हैं। बिभव बाहर निकले और दिल्ली पुलिस की तरफ से तैनात सिक्योरिटी पर्सनल को अंदर भेजा। बिभव ने स्टाफ से कहा कि स्वाति मालीवाल को बाहर निकाला जाए। हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि नहीं की गई है। इस बीच दिल्ली पुलिस और फोरेंसिक की टीम सीएम आवास पहुंची है। ये टीमें यहां से साक्ष्य इकट्ठा कर सकती है। सीसीटीवी फुटेज भी चेक करेगी। इसके अलावा, सीएम के स्टाफ से भी पूछताछ करेगी।

वीडियो में महिला और सिक्योरिटी स्टाफ के बीच की बातचीत

महिला: आज मैं इन सबलोगों को बताऊंगी।
सिक्योरिटी स्टाफ: हां, सबको बता देना।
महिला: आप मेरे को डीसीपी से बात करने दीजिए। मैं एसएचओ सिविल लाइन से बात करूंगी।
सिक्योरिटी स्टाफ: आप यहां नहीं कर सकते।

महिला: आपको जो करना है करो। तुम्हारी नौकरी भी खाऊंगी। अगर टच किया तो।
सिक्योरिटी स्टाफ: आपसे हंबल रिक्वेस्ट कर रहे हैं।
महिला: 112 पर कॉल कर दी है। पुलिस को आने दीजिए।

सिक्योरिटी स्टाफ: पुलिस भी तो यहां तक नहीं आएगी न।
महिला: कुछ नहीं होगा। अब पुलिस अंदर आएगी। तमाशा होगा।

सिक्योरिटी स्टाफ: बाहर चलिए मैडम।
महिला: उठाकर बाहर फेंक दो।
सिक्योरिटी स्टाफ: हम तो रिक्वेस्ट कर रहे हैं।

महिला: ये गंजा (गाली दी)
सिक्योरिटी स्टाफ: मैडम बाहर चलिए।

स्वाति के साथ बदसलूकी और मारपीट के मामले को ऐसे समझिए…
यह घटना 13 मई की है। सुबह 9 बजे स्वाति सीएम आवास पहुंची थीं। आरोप है कि बिभव ने बदसलूकी और मारपीट की। 3 दिन बाद यानी 16 मई की दोपहर को पुलिस उनके घर पहुंची और बयान दर्ज किया। इसके बाद स्वाति की शिकायत पर बिभव के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने 16 मई की रात 9:30 बजे FIR दर्ज की।

एफआईआर में यह भी लिखा है कि बिभव ने उनके सीने और पेट पर लात मारी, उनका सिर टेबल पर पटक दिया। स्वाति मालीवाल ने शुक्रवार को तीस हजारी कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज करा दिया है। इससे पहले गुरुवार रात करीब 11 बजे दिल्ली पुलिस आप सांसद स्वाति मालीवाल को लेकर एम्स पहुंची थी। जहां उनका मेडिकल करवाया गया।

 

Visited 87 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर