दिल्ली एक्सीडेंट : लड़की के साथ स्कूटी पर सहेली थी

नई दिल्लीः दिल्ली के कंझावला हिट एंड रन केस में अब नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस को जांच में पता चला है कि स्‍कूटी पर पीड़िता के साथ उसकी सहेली भी थी। टक्कर के बाद मृतका कार में फंस गई और उसे 12 किमी तक घसीटा गया। पहले 4 किमी घसीटने की बात सामने आ रही थी। स्कूटी में जो दूसरी लड़की थी, वह हादसे के बाद मौके से भाग गई। उसे भी मामूली चोटें आई हैं। पुलिस आज उसका बयान दर्ज करेगी। पुलिस ने यह खुलासा रोहिणी इलाके के एक होटल के सामने के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किया। इसमें मृतका अपनी सहेली के साथ बातचीत करते हुए दिख रही है। इसके बाद दोनों स्कूटी पर बैठकर निकल जाती हैं। इस बीच, उस होटल के कर्मचारी ने बताया कि पीड़िता के साथ उसकी सहेली आई थी। दोनों ने डाक्यूमेंट देकर एक रूम बुक किया था। कुछ लड़के भी आए थे, उन्होंने अलग से रूम बुक किया। इसके बाद लड़कियों के रूम गए और वहां करीब 5 मिनट तक रहे। होटल कर्मचारी ने बताया कि रूम से लड़ने की आवाज आ रही थी और एक-दूसरे को गाली दे रहे थे। हमारे मैनजेर ने सभी को झगड़ा न करने के लिए कहा। इसके बाद दोनों लड़कियां लड़ते हुए निकल गईं। वह होटल के बाहर भी काफी देर तक लड़ती रहीं, जोकि सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ है। पुलिस को कल शाम फुटेज दे दिया गया है।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

श्रीरामपुर : कल्याण ने कंचन को गाड़ी से उतारा

श्रीरामपुर : पश्चिम बंगाल की श्रीरामपुर लोकसभा सीट पर पांचवें चरण में 25 मई को वोटिंग होनी है। उससे पहले उम्मीदवार प्रचार अभियान में जुटे आगे पढ़ें »

ऊपर