बिहार के फेमस Youtuber मनीष कश्यप की राजनीति में एंट्री, BJP किया ज्वाइन

नई दिल्ली: बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप फिर सुर्खियों में आ गए हैं। आज (25 अप्रैल) को मनीष कश्यप BJP में शामिल हो गए। नई दिल्ली स्थित BJP दफ्तर में मनीष ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ उनकी मां भी दिल्ली गई हुईं थीं। बता दें कि मनीष पश्चिम चंपारण सीट से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। BJP सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मनीष कश्यप ने बीजेपी ज्वाइन किया है। उनकी माता जी उपस्थित हैं। मनीष कश्यप ने जनता के सरोकार को उठाया है। इनका हमेशा BJP ने साथ दिया है। वहीं, मनीष कश्यप ने कहा कि ‘मैं जेल में था तो मेरी मां लड़ रही थीं’। मेरी मां को पता है किसने किसने साथ दिया है। मां ने कहा कि मनोज भैया की बात नहीं काटनी है’।

पश्चिम चंपारण के रहने वाले हैं मनीष कश्यप

यूट्यूबर मनीष कश्यप पश्चिम चंपारण के मझौलिया प्रखंड के महनवा डुमरी गांव के रहने वाले हैं। वो भूमिहार जाति से आते हैं। मनीष कश्यप शुरुआती दौर में हिन्दू संगठन से जुड़े थे। फिर बाद में छात्र संगठन से जुड़ गए। छात्र संगठन में रहते हुए कई मामले में उनके ऊपर प्राथमिकी भी दर्ज हुई। मनीष कश्यप सतवारिया कॉलेज में एक प्रोफेसर के घर पर छात्रों के साथ मिल कर हमला बोल दिया था। उस मामले में एफआईआर हुई थी। उस समय जेल भी गए थे।

मनीष कश्यप के ऊपर कई मामले दर्ज

जेल में रहते हुए मनीष कश्यप ने 2019 के लोकसभा चुनाव में नॉमिनेशन भी किया था, लेकिन किसी कारण उनका नॉमिनेशन रद्द कर दिया गया। इसके बाद 2020 के बिहार विधानसभा के चनपटिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़े। जिसमें उन्हें करारी हार मिली थी। मनीष के ऊपर बेतिया में दर्जनों मामले दर्ज हैं। मनीष कश्यप ‘सच तक’ (पहले का नाम) नाम से एक यूट्यूब न्यूज़ चैनल भी चला रहे थे। इस दौरान तामिलनाडु में कथित तौर पर मजदूरों का फर्जी वीडियो वायरल मामले में एनएसए लगा। इस मामले को लेकर वो काफी सुर्खियों में भी रहे। इस मामले में मनीष कश्यप तमिलनाडु के मदुरै जेल में रहे. फिलहाल बेल पर बाहर हैं. बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में वह पश्चिमी चंपारण लोक सभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव प्रचार प्रचार में जुटे हुए थे।

शेयर करें

Leave a Reply

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

चिलचिलाती गर्मी में ऐसे रखें खुद का ध्यान…

कोलकाता : वैसे तो हमें हमेशा अपनी सेहत एवम् खान-पान के प्रति सजग रहना चाहिए लेकिन गर्मी का मौसम एक ऐसा मौसम होता है जब आगे पढ़ें »

ऊपर