चंद्रयान-3 पर जल्द बनेगी फिल्म, ‘मिशन मंगल’ के निर्देशक ने किया ऐलान

चंद्रयान-3 के चांद पर पहुंचने के बाद इसपर फिल्म बनाने को लेकर भी ऐलान कर दिया गया है। अब चंद्रयान पर बहुत जल्द आपको फिल्म शूटिंग होने की ख़बर भी मिल सकती है।

कोलकाता: चांद पर यान पहुंचाकर भारत ने पूरी दुनिया में इतिहास रच दिया। दक्षिणी पोल पर चंद्रयान 3 के कदम रखने पर इसरो ने साबित कर दिया कि कैसे भारतीय वैज्ञानिक कम लागत में बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं। वहीं, चंद्रयान-3 फिल्म बनाने का भी ऐलान किया गया है। बुधवार (23 अगस्त) को शाम 6 बजकर 04 मिनट पर चंद्रयान 3 का लैंडर चांद पर पहुंचा। अब ‘मिशन मंगल’ फिल्म बनाने वाले निर्देशक जगन शक्ति ने एक इंटरव्यू में इसको लेकर बड़ी बात कही। जगन शक्ति ने कहा है कि वो चंद्रयान 3 की सफलता को बड़े पर्दे पर दिखाएंगे।

‘इस मौके को नहीं जाने देंगे’

निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में जगन शक्ति ने कहा कि वो इस खूबसूरत मौके को जाने नहीं देंगे।
फिल्म मिशन मंगल से जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि चंद्रयान 3 पर बनने वाली फिल्म में मिशन मंगल में काम करने वाली टीम को ही लेना चाहते हैं। वहीं फिल्म में अक्षय कुमार क लीड रोल को लेकर उन्होंने कुछ भी स्पष्ट नहीं किया।

‘जानकारियां जुटाने में लगा हूं’
इसके अलावा जगन शक्ति ने कहा कि वो अपनी बड़ी बहन से चंद्रयान 3 के बारे में जानकारियां जुटा रहे हैं। उनकी बड़ी बहन इसरो में साइंटिस्ट है। मिशन के सफल होने के बाद से वह इसपर फिल्म बनाने का विचार कर रहे है। बता दें कि इससे पहले जब मिशन मंगल फिल्म बनाया गया उस समय भी जगन शक्ति ने इसरो के वैज्ञानिकों से मदद ली थी। फिल्म में अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा समेत कई बड़े कलाकार ने अपना रोल निभाया था। 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म ने करीब 290 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

Visited 110 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

Kolkata Rape Case : जादवपुर में युवती को घर बुलाकर …

कोलकाता : जादवपुर थानांतर्गत बाघाजतीन पल्ली इलाके में 20 वर्षीयायुवती से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त आगे पढ़ें »

ऊपर