मुंबईः सिद्धार्थ शुक्ला का देहांत हुए एक साल पूरा हो चुका है। एक साल पहले सिद्धार्थ शुक्ला ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद शहनाज गिल बुरी तरह टूटकर बिखर गई थीं। हालांकि एक साल में सिद्धार्थ शुक्ला की गर्लफ्रेंड शहनाज गिल ने खुद को संभाल लिया है। कई मौकों पर शहनाज गिल मीडिया के सामने आ चुकी हैं। इस दौरान शहनाज गिल अपने चुलबुले अंदाज में हंगामा मचाती नजर आई थीं। हालांकि लोगों को शहनाज गिल के ये अंदाज रास नहीं आ रहा है। सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद कई बार लोग शहनाज को ट्रोल कर चुके हैं। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको इन घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं।
शादी में जाकर फंस गई थी शहनाज गिल
सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद शहनाज गिल एक शादी में चली गई थीं। शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस हैरत में पड़ गए थे। लोगों ने तो सोशल मीडिया पर ये दावा करना शुरू कर दिया था कि शहनाज गिल को सिद्धार्थ शुक्ला की मौत का जरा सा भी गम नहीं है। इस दौरान लोगों ने शहनाज गिल को खूब जलील किया था।
मुस्कुराने की वजह से ट्रोल हुई थीं शहनाज गिल
अपनी फिल्म हौसला रख के प्रमोशन के दौरान शहनाज गिल मुस्कुराती दिख गई थीं। मुस्कुराकर शहनाज गिल ने अपने लिए आफत खड़ी कर ली थी। लोग ये बोलकर शहनाज गिल को ट्रोल करने लगे थे कि शहनाज गिल को सिद्धार्थ शुक्ला की मौत का गम नहीं है।