IPL 2024 के बीच हार्दिक-क्रुणाल पांड्या के घर गूंजी किलकारी

नई दिल्ली: LSG के दिग्गज खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी पंखुड़ी शर्मा ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। क्रुणाल और पंखुड़ी ने इसका नाम वायु रखा है। लखनऊ के प्लेयर क्रुणाल ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह जानकारी दी। क्रुणाल की वाइफ ने 21 अप्रैल को बच्चे को जन्म दिया, लेकिन उन्होंने यह जानकारी शुक्रवार को सार्वजनिक की है।

साल 2017 में हुई थी शादी

क्रुणाल ने पंखुड़ी से साल 2017 में शादी की थी। पंखुड़ी ने जुलाई 2022 में पहले बच्चे को जन्म दिया था। उनके बेटे का नाम कवीर है। क्रुणाल ने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए शेयर की थी। अब पंखुड़ी ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। पंखुड़ी और क्रुणाल ने इसका नाम वायु रखा है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी क्रुणाल इस समय आईपीएल खेलने में व्यस्त हैं। लेकिन उन्होंने वाइफ के साथ लेटेस्ट फोटो शेयर की है। वे पंखुड़ी से मिलने पहुंचे थे।

 

 

ये भी पढ़ें:UPSC 2025 Exam Calendar OUT: सिविल सर्विस की परीक्षा का कैलेंडर जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

इस सीजन 8 मैच में 5 विकेट लेकर 58 रन बनाए हैं क्रुणाल 

क्रुणाल आईपीएल 2024 में लखनऊ के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने इस सीजन में 8 मैच खेले हैं और इस दौरान 5 विकेट झटके हैं। क्रुणाल ने 5 पारियों में 58 रन बनाए हैं। इस दौरान नाबाद 43 रन सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है। क्रुणाल ने आईपीएल के 121 मैचों में 1572 रन बनाए हैं। इस दौरान एक अर्धशतक लगाया है। वे आईपीएल करियर में कुल 75 विकेट ले चुके हैं।

 

 

शेयर करें

Leave a Reply

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

दिल्ली LG की सिफारिश- केजरीवाल की NIA जांच हो

नई दिल्ली : दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एनआईए जांच की सिफारिश की है। उन्होंने कहा है कि आगे पढ़ें »

ऊपर