वाराणसी के तर्ज पर कल से कोलकाता में भी होगी गंगा आरती

कोलकाता: अब वाराणसी के ही तर्ज पर कोलकाता में भी कल से गंगा आरती होने जा रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा कोलकाता के बाजेकदमतला घाट पर इस पहल की शुरुआत की जायेगी। पिछले साल, मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान वाराणसी में गंगा आरती देखी थी। वह इसमें हिस्सा लेते भी नजर आईं थीं। अपनी वापसी पर, उन्होंने कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम को कोलकाता में गंगा आरती आयोजित करने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री का आदेश मिलने के बाद ही कलकत्ता नगर पालिका ने काम करना शुरू कर दिया था।
अब कल से कोलकाता में भी गंगा आरती शुरू होने जा रही है। यह गंगा आरती 15 पुजारियों की उपस्थिति में शाम 4 बजे तक शुरू होने की संभावना है। मुख्यमंत्री, मेयर, मेयर परिषद के सदस्य सहित कोलकाता नगर निगम के शीर्ष अधिकारी कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित रहेंगे। गंगा आरती शुरू करने के अलावा, मुख्यमंत्री देवी गंगा की एक मूर्ति का अनावरण भी करेंगी।

लेजर शो भी आयोजित किया जाएगा

बाजेकदमतला घाट पर पिछले एक सप्ताह से गंगा आरती की तैयारी जा रही है। सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने के बाद गुरुवार से गंगा आरती की शुरुआत हो जायेगी। इस बीच मेयर फिरहाद बाजेकदमतला ने घाट की तैयारियों का जायजा लिया है। इसके अलावा कोलकाता पुलिस द्वारा सुरक्षा उपायों की भी अलग से समीक्षा की गई है। गंगा आरती के आयोजन के लिए कोलकाता नगर निगम ने बाजेकदमतला घाट को भव्य तरीके से सजाया है। नई लाइटें लगाने के अलावा घाट को साफ-सुथरा रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री द्वारा गंगा आरती का उद्घाटन किए जाने के बाद आने वाले दिनों में गंगा आरती पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी। लेजर शो भी आयोजित किया जाएगा। नगर निगम द्वारा पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

चुनाव के पांचवें चरण के लिए नामांकन शुरू  

नयी दिल्ली : देश में 20 मई को 49 ससंदीय सीटों पर लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हो आगे पढ़ें »

ऊपर