West Bengal Weather: कोलकाता में 42 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, कब तक रहेगा बंगाल में ऐसा मौसम ?

कोलकाता: बंगाल में भीषण गर्मी से हाल बेहाल है। बारिश को लेकर मौसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर नहीं मिली है। अलीपुर मौसम विभाग ने तापमान अभी और बढ़ने का अनुमान लगाया है। वहीं, कोलकाता में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

कोलकाता में गर्मी ने 44 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आखिरी बार कोलकाता में अप्रैल 1980 में इतनी गर्मी पड़ी थी। उस साल कोलकाता का तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। हालांकि आने वाले दिन रविवार को कोलकाता इस रिकॉर्ड को तोड़ सकता है। रविवार को कोलकाता में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। रविवार के बाद भी कुछ दिनों तक ऐसा तापमान रह सकता है।

5 जिलों में जारी रेड अलर्ट

दक्षिण बंगाल के पांच जिलों में शुक्रवार और शनिवार को लू के कारण रेड अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी मिदनापुर, पश्चिमी मिदनापुर, पश्चिमी बर्दवान, झाड़ग्राम और बांकुरा जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में मंगलवार तक लू चलने की संभावना है। ऐसे में गर्मी लोगों की और परेशानी बढ़ाने जा रहा है। अगले तीन दिनों में पूरे दक्षिण बंगाल में दिन के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

उत्तर बंगाल में कैसा रहेगा मौसम ?

अप्रैल महीने की गर्मी से उत्तर बंगाल भी बचा नहीं है। यहां गर्मी के बीच दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और जलपाईगुड़ी जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होगी, वहीं बाकी उत्तरी जिलों में चिलचिलाती गर्मी के साथ शुष्क मौसम रहेगा। लू के कारण शुक्रवार को उत्तरी दिनाजपुर और मालदा में रेड अलर्ट जारी किया गया है। आज कोलकाता में बारिश की कोई संभावना नहीं है। आज कोलकाता में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

इस जिले में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड

पश्चिम मिदनापुर का कलाईकुंडा गुरुवार को बंगाल का सबसे गर्म जिला रहा। वहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 6.6 डिग्री ज्यादा है। पानागढ़ में राज्य का दूसरा सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। वहां पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा सूरी में भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा।

शेयर करें

Leave a Reply

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

दिल्ली LG की सिफारिश- केजरीवाल की NIA जांच हो

नई दिल्ली : दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एनआईए जांच की सिफारिश की है। उन्होंने कहा है कि आगे पढ़ें »

ऊपर