सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : बीच आसमान में विमान के केबिन क्रू सदस्य की तबियत बिगड़ने पर कोलकाता एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी। उक्त विमान दिल्ली से डिब्रुगढ़ जा रही थी। विमान के लैंड करते ही बीमार केबिन क्रू सदस्य को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसारविस्तारा एयरलाइंस की एक उड़ान दिल्ली से डिब्रुगढ़ जा रही थी। उक्त उड़ान में 149 यात्री और 6 केबिन क्रू सदस्य सवार थे। सूत्रों के अनुसार विमान के टेकऑफ करते ही अचानक एक केबिन क्रू मेंबर की तबियत बिगड़ गयी। विमान में उसने उल्टी की और लगातार उसकी तबियत बिगड़ती चली गयी। उसकी हालत बिगड़ते देख पाइलट ने कोलकाता में उड़ान की इमरजेंसी लैडिंग करने का फैसला लिया। इसके बाद पाइलट ने कोलकाता एटीसी से इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। विमान के लैंड करते ही मेडिकल टीम उड़ान के केबिन क्रू सदस्य के पास पहुंची लेकिन प्राथमिक इलाज से उसे कोई राहत नहीं मिला। बाद में हालत बिगड़ने पर बीमार केबिन क्रू सदस्य को एम्बुलेंस से ईएम बाइपास के निजी अस्पताल में भेजा गया। बीमार केबिन क्रू सदस्य की जगह दूसरे कर्मी को विमान में ड्यूटी पर भेजा गया। इसके बाद 11.51 बजे उड़ान कोलकाता से डिब्रुगढ़ के लिए रवाना हो गयी।
मुख्य समाचार
कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »
मालदा: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में आज शुक्रवार (26 अप्रैल) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रैली को संबोधित किया। जनसभा में पीएम ने आगे पढ़ें »