मुर्शिदाबाद : बेलडांगा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शनिवार की रात एक व्यक्ति को तीन तमंचे और चार राउंड कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का नाम सिराजुल शेख है। मकान बेलडांगा थाने का सूजापुर है। उसके पास से एक मस्कट, दो पाइप गन और चार राउंड कारतूस बरामद किए गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात बेलडांगा थाना क्षेत्र के दयानगर क्षेत्र में एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने के बाद उसके पास से एक बंदूक और दो राउंड गोली बरामद की गयी है। बेलडांगा थाने के थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा हुआ है। आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि घर में असलहा है। रात में आरोपी के घर जाकर दो और पाइप गन व दो राउंड गोली बरामद की गई है।
मुख्य समाचार
कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »
कोलकाता: बंगाल में अप्रैल के महीने में प्रचंड गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। कई सप्ताह से बारिश की आस लगाए बैठे लोगों आगे पढ़ें »