मधेपुराः मधेपुरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक युवक ने अपना प्राइवेट पार्ट काटकर कुल देवी को चढ़ा दिया। बताया जा रहा हे कि युवक इस बात से आहत था कि उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई। इस घटना के बाद घायल युवक को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मामला मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रजनी गांव का है, जहां रहने वाला महेंद्र बासुकी की पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई। बताया जा रहा है कि महेंद्र के तीन बच्चे भी हैं। महेंद्र को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई कि उसकी पत्नी मायके चली गई तो वह बेहद गुस्से में आ गया और अपना प्राइवेट पार्ट काटकर कुल देवी के स्थान पर रख दिया।
परिजनों ने जब प्राइवेट पार्ट को कुलदेवी के स्थान पर खून से लथपथ देखा तो उन्हें शक हुआ। फिर क्या था आननफानन में परिजन उसे मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां पर स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे मधेपुरा जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि कृष्णा बासुकी पंजाब के मंडी में रहकर काम करता है। उसी से अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उसकी तीन बेटियां और और एक बेटा भी है। बताया जाता है कि बेटा का जन्म 3 माह पूर्व ही हुआ है और वह 2 माह पहले पंजाब से अपने घर आया है। परिजन पति-पत्नी के बीच किसी विवाद से इंकार करते हैं।