16 अगस्त से पहले करें ये उपाय, लक्ष्मी का होगा आगमन

कोलकाता : 16 अगस्त 2023 को अधिक मास की अमावस्या है, उस दिन ही ​अधिक मास का समापन हो रहा है। फिर 3 साल बाद 2026 में अधिक मास आएगा। अ​धिक मास में 7 दिन और बचे हैं। यदि आप चाहते हैं कि आपके धन, वैभव, सुख, समृद्धि में वृद्धि हो, आप पर माता लक्ष्मी खुश रहें और भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिले तो आपको 16 अगस्त दिन बुधवार से पहले कुछ ज्योतिष उपायों को करना चाहिए। इससे आपके मन की मुराद पूरी हो सकती है।

श्रीहरि विष्णु की होती है आराधना

अधिक मास के अधिपति देव भगवान श्रीहरि विष्णु हैं। उनकी कृपा पाने के लिए आप अधिक मास या मलमास के हर दिन उनकी पूजा कर सकते हैं, उनके मंत्रों का जाप कर सकते हैं। इसके अलावा माता लक्ष्मी और तुलसी उनको प्रिय हैं। ऐसे में उनसे जुड़े उपाय लाभ पहुंचाएंगे।

अधिक मास के ज्योतिष उपाय

  • अधिक मास में आप प्रत्येक दिन स्नान करने के बाद तुलसी की पूजा करें। कच्चे दूध और पानी से तुलसी को सींचने के बाद परिक्रमा करें। महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते… मंत्र का जाप करें। शाम को तुलसी के पास घी का दीप जलाएं। तुलसी पत्ता विष्णु जी को अर्पित करें। आपके जीवन में सुख-शांति रहेगी। ​दरिद्रता दूर होगी।
  • 11 अगस्त को अधिक मास के शुक्रवार को दक्षिणावर्ती शंख में पंचामृत या फिर जल भर लें। फिर उससे भगवान विष्णु का अभिषेक करें। ऐसा करने से आप माता लक्ष्मी प्रसन्न रहेंगी।
  • अधिक मास में आप अपने पूजा घर में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की स्थापना कर लें। नित्य विधिपूर्वक पूजा करें।उनके समक्ष अखंड ज्योति जलाएं। 11 कन्याओं को भोजन कराएं, उपहार दें और दक्षिणा देकर खुशी से विदा करें। आपके घर माता लक्ष्मी का आगमन होगा। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी।
  • अपने घर के मुख्य द्वार को साफ रखें। शाम के समय पानी का छिड़काव करके रंगोली बनाएं। फिर वहां पर घी का दीपक जलाएं। मुख्य दरवाजे को खोलकर रखें और घर की लाइटें जलाकर रखें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से घर में माता लक्ष्मी का आगमन होता है।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

Amitabh Bachchan: यादगार रहेगा अमिताभ बच्चन का 81वां बर्थडे!  देखते ही रह जायेंगे उनके फैंस

मुंबई : सदी के महानायक अमिताभ बच्चन पांच दशकों से हिंदी सिनेमा पर राज कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने हर किरदार से फैंस आगे पढ़ें »

केरल: तेज बारिश के दौरान गूगल मैप से चल रही कार नदी में गिरी, दो डॉक्टरों की मौत

World Cup 2023: उद्घाटन समारोह में कई बॉलीवुड सितारे दिखाएंगे जलवा, जानें सबके नाम

एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने स्वच्छता दिवस का किया पालन

सीआईएसएफ बागडोगरा ने मनाया स्वच्छता अभियान

राजस्थान में वंदे भारत ट्रेन को पलटने की साजिश, वीडियो हुआ वायरल

Ajab Gajab : भैंस खा गई दो लाख का मंगलसूत्र, 65 टांके लगाकर …

प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बीच Anushka के लिए Virat ने इमरजेंसी फ्लाइट …

लंगर हॉल में राहुल गांधी ने धोए बर्तन, स्वर्ण मंदिर पहुंचकर टेका माथा

Asian Games 2023: अपने ही देश की खिलाड़ी को एथलीट स्वप्ना बर्मन ने कहा ‘ट्रांसजेंडर’, ये है पूरा मामला

ऊपर