Asian Champion Trophy: हॉकी में भारत की बेटियों का जलवा, जापान को हराकर जीता गोल्ड

शेयर करे

रांची: भारत की महिला हॉकी टीम ने एशियन चैंपियन ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है। महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची-2023 के फाइनल मैच में जीतकर दूसरी बार इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत लिया है। रांची के मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में रविवार (5 नवंबर) को खेले गए मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने जापान को 4-0 से हरा दिया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने हॉफ टाइम की समाप्ति तक 1-0 की बढ़त बना ली थी। भारत के लिए 17वें मिनट में यह गोल संगीता कुमारी ने किया था।

60वें मिनट पर भारत ने किया चौथा गोल

वहीं, दूसरे हाफ में भी भारत ने बेहतरीन तरीके से खेलते हुए तीन गोल और दाग दिए। दूसरा गोल नेहा ने 46वें, तीसरा गोल लालरेमसियामी ने 57वें और चौथा तथा अंतिम गोल वंदना कटारिया ने 60वें मिनट में किया। भारत की इस संस्करण में सात मैचों में यह लगातार सातवीं जीत थी। भारतीय टीम के लिए संगीत कुमारी ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छह गोल किए जबकि चीन की जियाकी झोंग सात गोल के साथ टॉप स्कोरर रहीं।

कुल 6 टीमें ले रही थीं हिस्सा

गोल मेडल जीतने के बाद भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ियों को 3-3 लाख रुपये और प्रत्येक सपोर्ट स्टाफ को 1.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इससे पहले, कांस्य पदक मुकाबले में चीन के लिए यी चेन ने तीसरे और तियांतियन लोउ ने 47वें मिनट में गोल किए। वहीं, कोरिया के लिए एकमात्र गोल सुजिन एन ने 38वें मिनट में दागा। कोरिया को चौथे, मलेशिया को पांचवें और थाईलैंड को छठे स्थान से संतोष करना पड़ा। राउंड रॉबिन लीग चरण के आधार पर खेले गए इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमें भाग ले रही थीं। इनमें भारत के अलावा चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें शामिल थीं। भारत ने इसमें गोल्ड जीता तो चीन ने कोरिया को 2-1 से मात देकर कांस्य पदक हासिल किया। भारत ने इससे पहले साल 2016 में यह खिताब अपने नाम किया था। भारतीय टीम 2013 और 2018 में रजत पदक जीत चुकी है।

Visited 87 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हकीम ने हुक्का बार बंद नहीं करने के हाईकोर्ट के फैसले पर
लू और अत्यधिक उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। कोलकाता :
कोलकाता : निर्जला एकादशी साल की सबसे बड़ी एकादशी के रूप में जानी जाती है। इस बार निर्जला एकादशी 18
नई दिल्ली: नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बड़ा बयान दिया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को रविवार सुबह कोलकाता के एक निजी हॉस्पिटल
रूफटॉप रेस्तरां पर फायर रेस्क्यू की जगह जरूरी छत को नहीं किया जा सकता है दखल, माना जायेगा कॉमन एरिया
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली के नॉर्थ
कोलकाता: बंगाल के दक्षिणी हिस्सों में गर्मी चरम पर है। सुबह-शाम उमस और तेज धूप के कारण लोगों का घरों
कोलकाता : पापा, डैड, डैडी, बाबा, अब्बू, अप्पा। भाषा कोई भी हो लेकिन एक पिता की भूमिका को किसी के
बकरीद पर ब्लू लाइन में 214 और ग्रीन लाइन-1 में 90 मेट्रो सेवाएं होंगी उपलब्‍ध कोलकाता : बकरीद के अवसर
कोलकाता: दक्षिण बंगाल में अगले चार से पांच दिनों में मॉनसून प्रवेश करेगा। मौसम विभाग ने बंगाल में मानसून को लेकर
कोलकाता : बेलघरिया के रथतल्ला मोड़ के पास चलती कार पर गोलीबारी की गई है। व्यवसाई अजय मंडल को लक्ष्य
ऊपर