माकपा ने बंगाल में 5 सीटों का किया दावा, हाथ लगा जीरो | Sanmarg

माकपा ने बंगाल में 5 सीटों का किया दावा, हाथ लगा जीरो

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में 34 वर्षों तक शासन करने वाली माकपा इस बार के लोकसभा चुनाव में भी खाता नहीं खोल पायी। यहां उल्लेखनीय है कि इस बार माकपा ने अपने एक सर्वे में दावा किया था कि राज्य से माकपा को कम से कम 5 सीटें मिलेंगी। हालांकि यह दावा बुरी तरह फेल हुआ और इस बार भी माकपा खाता नहीं खोल पायी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस बार माकपा ने मुर्शिदाबाद के अलावा दमदम, जादवपुर और श्रीरामपुर समेत 5 सीटों पर बेहतरीन प्रदर्शन व जीत का दावा किया था। हालांकि इस बार भी माकपा बंगाल में खाता नहीं खोल पायी। माकपा को केवल 5.61% वाेट मिले। गत 2019 के लोकसभा चुनाव में माकपा को 6.3% वोट मिले थे। ऐसे में इस बार माकपा का वोट प्रतिशत और कम हुआ है। शुरुआती रुझानों में मुर्शिदाबाद से मो. सलीम आगे चल रहे थे, लेकिन कुछ राउंड के बाद ही वह पिछड़ गये। केवल मुर्शिदाबाद में माकपा दूसरे नंबर पर रही। यहां से माकपा के मो. सलीम को 5,17,258 वोट मिले। उन्हें 1,63,525 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। दमदम की सीट पर माकपा तीसरे नंबर पर रही और यहां से सुजन चक्रवर्ती को 2,06,329 वोट मिले। यहां से सुजन ढाई लाख से अधिक वोटों से हारे हैं। इसी तरह जादवपुर में भी माकपा उम्मीदवार सृजन भट्टाचार्य तीसरे नंबर पर रहे। उन्हें यहां से 2,58,365 वोट मिले और उन्हें 4,59,156 वोटों से हार का सामना करना पड़ा।
Visited 61 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
1
0

Leave a Reply

ऊपर