दिवाली-कालीपूजा पर कोलकाता मेट्रो की सेवाएं बढ़ाई गई, चेक करें टाइमिंग

कोलकाता: काली पूजा की रात (यानी 12नवम्बर) को भक्तों को दक्षिणेश्वर और कालीघाट मंदिरों के दर्शन की सुविधा प्रदान करने के लिए उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर में अप और डाउन दिशाओं में दो विशेष सेवाएं चलाई जाएंगी। एक विशेष अप सेवा कवि सुभाष स्टेशन से रात 10 बजे प्रस्थान करेगी। यह सेवा 11.03 बजे दक्षिणेश्वर स्टेशन पहुंचेगी। एक विशेष डाउन सेवा रात 10 बजे दक्षिणेश्वर स्टेशन से रवाना होगी। यह सेवा 11:01 बजे कवि सुभाष स्टेशन पहुंचेगी। मेट्रो 12 नवम्बर (रविवार) को 9 से 23:03 बजे तक 132 सेवाएं (66 अप और 66 डाउन) चलाएगी। पहली सेवा 9:00 बजे दमदम से दक्षिणेश्वर तक (कोई परिवर्तन नहीं), 9 बजे कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर तक (कोई परिवर्तन नहीं), 9 बजे दमदम से कवि सुभाष तक (कोई परिवर्तन नहीं), 9 बजे दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष तक (कोई परिवर्तन नहीं)। अंतिम सेवा : रात 10 बजे दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष तक (9:28 बजे के बजाय) 10 बजे कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर तक (9:27 बजे के बजाय) रविवार होने के कारण उस दिन ग्रीन लाइन और पर्पल लाइन पर कोई सेवा नहीं होगी।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

CM ममता ने PM मोदी को लिखा पत्र, बंगाल को केंद्रीय फंड जारी करने में हस्तक्षेप करने का किया अनुरोध

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है। इस पत्र में ममता ने कहा क‌ि 'स्वास्थ्य आगे पढ़ें »

 दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, तीनों फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान

नई दिल्ली: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली सीरीज को लेकर टीम इंडिया की ऐलान कर दिया गया है। 10 दिसंबर से शुरू आगे पढ़ें »

ऊपर