Weekly Horoscope : एक क्लिक में जानें कैसा रहेगा आपका ये सप्ताह

दिनांक 8 से 14 अक्टूबर 2023 तक
डॉ. मंगल त्रिपाठी
ग्रह संचरण- सूर्य और बुध कन्या में, मंगल और केतु तुला में, प्लूटो मकर में, शनि कुम्भ में, नेपच्यून मीन में, गुरु, राहु और हर्शल मेष में, शुक्र कर्क में एवं चंद्रमा 09/10 को घं. 21/45 सिंह में, 12/10 को घं. 18/16 से कन्या में, 14/10 को घं.29/21 से तुला में संचरण करेंगे।
व्रत त्योहार- 08/10 दशमी श्राद्ध, 10/10 को एकादशी श्राद्ध, इंदिरा एकादशी व्रत सबका, मघा श्राद्ध 11/10 को द्वादशी श्राद्ध, 12/10 को त्रयोदशी श्राद्ध, प्रदोष व्रत, मास शिवरात्रि व्रत, 13/10 को चतुर्दशी श्राद्ध, 14/10 को स्नान-दान-श्राद्ध की अमावस्या, पितृ विसर्जन, महालया समाप्त।
मेष- कभी-कभी कोई चिंता सुख के कारण होती है, जिसके पीछे किसी निश्चित वातावरण की सूचना होती है, इस सत्य का अनुभव हो सकता है। कभी-कभी स्वास्थ्य की ओर ध्यान दे देना अच्छा रहेगा। वाद-विवाद हो सकता है किन्तु अगर मस्तिष्क शांत रखा जाय तो इसका परिणाम सुखद और लाभप्रद हो सकता है। दिनांक 8 को परेशानी, 9 को चिंता, 10 को सकराधान, 11 को लाभ, 12 को सुख,13 को प्रगति, 14 को मनोरंजन। मेष लग्न के लिए सप्ताह विवादों से बचने का होगा। शुभ दिन 11 से 13 अक्टूबर एवं शुभांक 1,4, 7।
वृष- न्यायिक मामले में काफी खर्च होने की संभावना है, इसलिए बुद्धि को स्थिर रखकर कदम उठाना अच्छा होगा जिससे आर्थिक सुविधाएं बढ़ सके। बिखरी चीजों को संभालने में सफलता मिल सकती है और कर्मक्षेत्र में भी अनुकूल परिणाम लाभदायक हो सकता है। संतान की समस्या का समाधान संभव है। दिनांक 8 को खानपान, 9 को प्रगति, 10 को प्रयत्न, 11 को व्यस्तता, 12 को सुधार, 13 को लाभ, 14 को सुख। वृष लग्न के लिए सप्ताह उत्साह बनाये रखने का होगा। शुभ दिन 9, 13 और 14 अक्टूबर एवं शुभांक 1,3, 7।
मिथुन- आर्थिक परिस्थितियां अनुकूल होकर बचत बढ़ा सकती हैं और कोई रुका हुआ बकाया भी प्राप्त हो सकता है। परस्पर व्यवहार को स्पदन बनाये रखना और घर गृहस्थी को संभाले रखना प्रगति की ओर ले जाता रहेगा, फिर भी कोई ऐसी चूक नहीं होनी चाहिए जो गतिरोध का कारण बन सके। दिनांक 8 को विश्राम, 9 को लाभ,10 को प्रगति, 11 को सुख, 12 को सामान्य, 13 को हैरानी, 14 को चिंता। मिथुन लग्न के लिए सप्ताह तनावमुक्त रहने का होगा। शुभ दिन 1 से 11 अक्टूबर एवं शुभांक 2, 4, 9।
कर्क- कर्मक्षेत्र की बारीकियों को समझते हुए कदम उठाने से किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आर्थिक गतिविधियों पर भी पैनी दृष्टि लाभ करा सकती है। घरेलू विवाद अशांतिकारक हो सकता है। होते-होते कोई महत्वपूर्ण काम रुक जाने की संभावना है, इसलिए हमेशा सचेत रहना उचित होगा। दिनांक 8 को खानपान, 9 को सुख, 10 को लाभ, 11 को प्रगति,12 को व्यस्तता, 13 को उत्साह, 14 को संपर्क। कर्क लग्न के लिए सप्ताह सुखदायक रहेगा। शुभ दिन 8 से 10 अक्टूबर एवं शुभांक 1,3, 7।
सिंह- खर्च होते रहने के बावजूद भी आर्थिक स्थिति से संतोष प्राप्त हो सकता है। अपने बल-बुद्धि से कर्मक्षेत्र दूसरे प्रतिष्ठा के क्षेत्रों में यश प्राप्त हो सकता है। उत्साह बढ़ता रहे, इसके लिए वातावरण प्रेरित करता रहेगा, फिर भी सामाजिक एवं दूसरे नाते रिश्ते कभी चिंता के कारण बन सकते हैं। दिनांक 8 को परेशानी, 9 को खर्च, 10 को समाधान, 11 को लाभ,12 को प्रगति, 13 को सुख, 14 को मेल-मिलाप। सिंह लग्न के लिए सप्ताह आर्थिक लाभ का हो सकता है। शुभ दिन 11 से 13 अक्टूबर एवं शुभांक 2, 4, 8।
कन्या- तरह-तरह की चिंताओं के रहते हुए भी आर्थिक समस्याओं का समाधान बनता रहेगा और अपने विरोधियों को सही-सही उत्तर दे सकेंगे, जिससे प्रगति का मार्ग खुलता रहेगा। बकाये धन की प्राप्ति के लिए चेष्टा करना लाभदायक रहेगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर दिमाग को उलझाना उचित सिद्ध नहीं होगा। दिनांक 8 को मनोरंजन, 9 को सहयोग, 10 को चिंता, 11 को हैरानी,12 को समाधान, 13 को लाभ, 14 को सुख। कन्या लग्न के लिए सप्ताह सुखप्रद हो सकता है। शुभ दिन 9, 13 और 14 अक्टूबर एवं शुभांक 3, 5, 8।
तुला- कर्मक्षेत्र को अच्छी स्थिति रहने पर भी थोड़ी-बहुत आर्थिक चिंता हो सकती है, क्योंकि अचानक खर्च बढ़ सकता है। यदि हठ का परित्याग किया जाय तो विचार सही-सही होगा, जिससे किसी भी समस्या का समाधान किया जा सकता है। विरोधियों से अधिक अपने लोगों से सचेत रहना उचित होगा। दिनांक 8 को खानपान, 9 को लाभ,10 को सुख,11 को प्रगति, 12 को उत्साह, 13 को परेशानी, 14 को खर्च। तुला लग्न के लिए सप्ताह कर्मव्यस्तता का रहेगा। शुभ दिन 9 से 11 अक्टूबर एवं शुभांक 1,5, 9।
वृश्चिक- किसी कानूनी दावपेंच में यद्यपि समय का अपव्यय हो सकता है, फिर भी परिणाम से प्रसन्नता होगी। आर्थिक लाभ बचत के लिए पर्याप्त हो सकता है और पूंजी निवेश में सुविधा हो सकती है। जमीन-जायदाद को लेकर खर्च बढ़ने की संभावना बनती रहेगी जिसे टालना कठिन हो सकता है। दिनांक 8 को मनोरंजन, 9 को प्रग्ति, 10 को खर्च, 11 को सहयोग, 12 को लाभ, 13 को सुख, 14 को सामान्य। वृश्चिक लग्न के लिए सप्ताह खर्चीला हो सकता है। शुभ दिन 8, 9 और 12 अक्टूबर एवं शुभांक 2, 4, 9।
धनु- कर्मक्षेत्र के परिणाम से उत्साहित होकर ऐसा कोई आर्थिक कदम नहीं उठाना चाहिए जिससे समस्या बढ़ सके। जितना परिश्रम उतना लाभ करना संभव होगा। यदि कभी कोई रुकावट हो तो उसकी तह तक जाकर ही दूर करने की चेष्टा होनी चाहिए, ताकि वैसी स्थिति फिर न हो। दिनांक 8 को परेशानी, 9 को थकान, 10 को सुधार, 11 को लाभ, 12 को प्रगति, 13 को सुख, 14 को मनोरंजन। धनु लग्न के लिए सप्ताह लाभप्रद रहेगा। शुभ दिन 11 से 13 अक्टूबर एवं शुभांक 5, 7, 9।
मकर- किसी न किसी समस्या से गुजरते हुए भी प्रगति सुनिश्चित रहेगी जिसमें आर्थिक लाभ भी सम्मिलित रहेगा। सुखद भविष्य का सपना बना जा सकता है, जिसका आधार परस्पर शांति होगी। व्यक्तित्व को नयी चमक दी जा सकती है और लोगों को चकित भी किया जा सकता है अपनी प्रगति द्वारा। दिनांक 8 को खानपान,9 को सुख, 10 को उलझन, 11 को बाधा, 12 को सुधार, 13 को लाभ, 14 को प्रगति। मकर लग्न के लिए सप्ताह सफलतादायक हो सकता है। शुभ दिन 9, 13 और 14 अक्टूबर एवं शुभांक 2,4, 6।
कुंभ- कठिनाइयों के बावजूद भी प्रगति का मार्ग खोजा जा सकता है जिसका परिणाम दूरगामी सुख-शांति का हो सकता है, फिर भी कोई भी ऐसा प्रयास नहीं होना चाहिए जिससे वि​धि-विधान का अवरोध खड़ा हो जाय। आर्थिक गतिविधि सही रास्ते पर चलेगी जिससे इस क्षेत्र की समस्या कम होगी। दिनांक 8 को मनोरंजन, 9 को लाभ, 10 को प्रगति, 11 को आनंद, 12 को सुख, 13 को चिंता, 14 को अवरोध। कुंभ लग्न के लिए सप्ताह अच्छे भविष्य का संकेत देगा। शुभ दिन 9 से 11 अक्टूबर एवं शुभांक 2, 4, 8।
मीन- कर्मक्षेत्र में किसी नयी बाधा का सामना करना पड़ सकता है, जिससे थोड़ी परेशानी बढ़ सकती है। सही समय पर सही निर्णय किसी भी समस्या से उबार सकता है। लाभ की मात्रा से खर्च की मात्रा कम हो, इसका प्रयास आर्थिक चिंता दूर कर सकता है। किसी प्रतिष्ठित काम में सफलता मिल सकती है। दिनांक 8 को मेल-मिलाप, 9 काे सुख, 10 को लाभ, 11 को प्रगति, 12 को सहयोग, 13 को समाधान, 14 को समाधान। मीन लग्न के लिए सप्ताह आर्थिक संचय का होगा। शुभ दिन 8 से 10 अक्टूबर एवं शुभांक 4, 6, 8।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

करया के निर्माणाधीन मकान में लगी आग

कोलकाता : करया थानांतर्गत दिलखुशा स्ट्रीट स्थित एक निर्माणाधीन मकान में आग लग गयी। मौके पर पहुंचे दमकल के दो इंजनों ने आग पर काबू आगे पढ़ें »

ऊपर