महानगर में प्रचंड गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, आसमान से बरस रही आग

– डॉक्टर्स दे रहे सतर्कता बरतने की सलाह
– राज्य के कई जिले लू की चपेट में हैं
कोलकाता : हर दिन गर्मी के तेवर और भी तल्ख होते जा रहे हैं। शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप के चलते लोग परेशान नजर आए। वहीं दोपहर होने तक महानगर का अधिकतम तापमान बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। गर्मी के साथ-साथ उमस ने लोगों की परेशानी और भी बढ़ा दी। दिनभर लोग गर्मी से परेशान होते रहे, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल सकी। राज्य के कई जिले भीषण गर्मी के साथ ही लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के पहाड़ी जिलों दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में अगले तीन से चार दिनों तक लू चलने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग ने कहा कि हिमालयी राज्य सिक्किम में भी लू की स्थिति का अनुभव होने की संभावना है।
सामान्य से तीन डिग्री अधिक तापमान
गैंगटोक में गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि राज्य में कई स्थानों पर दिन और रात का तापमान औसत से काफी अधिक रहा और कोलकाता में शुक्रवार की सुबह न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। मौसम विभाग ने कम से कम तीन से चार दिनों के लिए गर्म और आर्द्र मौसम का अनुमान जताया है, जिसमें पश्चिमी जिलों और राज्यों के उप-हिमालयी भागों में लू की स्थिति का अनुभव होने की संभावना है।
कलिम्पोंग में गुरुवार दोपहर अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दार्जिलिंग में पारा 25.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, पानागढ़ का तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हीट वेव या लू से होने वाले नुकसान से ऐसे बचें
इमरजेंसी मेडिसिन फोर्टिस हॉस्पिटल, आनंदपुर, कोलकाता की डॉ. संजुक्ता दत्ता ने बताया कि भीषण गर्मी से शरीर से पसीना खूब निकलता है जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। इनसे बचने के लिए प्राकृतिक पेय पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। गर्मी में सबसे ज्यादा आवश्यकता एनर्जी ड्रिंक्स की होती है। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और वह हाइड्रेट रहता है। गर्मी में छाछ, फ्रूड, जूस, मिल्क सेक, ग्रीन सलाद आदि को शामिल करना चाहिए। सलाद में इस मौसम में आने वाले खीरा, ककड़ी आदि का उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा गर्मी में बाहर निकलें तो अधिक डार्क रंग के और टाइट कपड़े ना पहनें। इससे पसीना अधिक आता है। डार्क रंग के कपड़ों में गर्मी अधिक लगती है। बेहतर है कि आप ढीले-ढाले और कॉटन के कपड़े पहनें। स्काई ब्लू, वाइट, ऑफ वाइट, लाइट पिंक आदि कलर बेस्ट होंगे इन दिनों पहनने के लिए, क्योंकि इनमें गर्मी अधिक नहीं लगती है।
एसी के 18 डिग्री से निकलकर सीधे 40 डिग्री के तापमान में रह रहें लोग!
डॉक्टर अद्रीजा रहमान मुखर्जी ने कहा एकदम से एसी से निकल कर गर्म जगह या धूप में न जाये और न ही धूप से आकर सीधे एसी रूम में जाये। इससे इंफेक्शन और इन्फ्लूएंजा बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। गर्मी से चल कर आने पर ठंडे पेय पदार्थों को पीने से परहेज करें। इससे गले के इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। स्विमिंग पुल और वाटर पार्क से परहेज करें।

Visited 71 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

कन्हैया कुमार को प्रचार के दौरान व्यक्ति ने थप्पड़ मारा

नई दिल्ली : दिल्ली की नॉर्थ सीट से कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशी कन्हैया कुमार के साथ चुनाव प्रचार के दौरान मारपीट का मामला आगे पढ़ें »

ऊपर