पद्म सेतु एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, पहिया फटने से बस खाई में गिरी, 17 की मौत

कोलकाता : बांग्लादेश में पद्म सेतु एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह भीषण बस हादसा हो गया। अचानक यात्री बस का पहिया फट गया और बस नियंत्रण खो कर खाई में जा गिरी। बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। मालूम हो कि 17 लोगों की मौत हुई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार यात्रियों से भरी एक बस खुलना से ढाका की ओर आ रही थी। एक्सप्रेस-वे पर अचानक तेज आवाज के साथ बस का दाहिना पहिया फट गया। शोर सुनकर स्थानीय लोग दौड़े तो देखा कि बस सड़क किनारे की रेलिंग तोड़कर खाई में गिर गई है। यह देखकर स्थानीय लोगों ने सबसे पहले बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस प्रशासन को इस घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने कहा कि अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। 25 अन्य गंभीर चोटों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से कई की हालत गंभीर है। नतीजतन, आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
 
किस वजह से हुआ ये हादसा?
पुलिस सूत्रों के मुताबिक हादसे की असल वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, यह हादसा अत्यधिक गति और अगला पहिया फटने के कारण हुआ। हाईवे पुलिस ने घटना की जांच के लिए एक जांच समिति का गठन किया। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य की अस्पताल ले जाने के बाद मौत हो गई। हालांकि, मृतक की पहचान अभी पता नहीं चल पाई है।
शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

Kolkata Weather Update : शनिवार से बंगाल में भारी बारिश के आसार

सन्मार्ग संवाददाता कोलकाता : एक बार फिर शनिवार से मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की संभावना की जानकारी दी गयी है। मौसम विभाग की आगे पढ़ें »

ऊपर