ससुराल न जाने पर पति ने पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, सास को भी जिंदा जलाया

सहारनपुर : सहारनपुर में शनिवार सुबह एक युवक ने सोते समय पत्नी और सास पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना में 45 साल की सास पायल की जलकर मौत हो गई जबकि 22 साल की पत्नी रितिका की हालत गंभीर है। दोनों ने छह महीने पहले घर से भागकर शादी की थी। पत्नी विवाद के बाद मायके आ गई थी। उसी को ले जाने के लिए शामली से पति सहारनपुर में ससुराल आया था।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह घटना सहारनपुर के थाना जनकपुरी के जनता रोड स्थित कृष्णा धाम कॉलोनी की है। छह महीने पहले दोनों ने भागकर शादी की थी। रितिका ने बताया कि छह महीने पहले दोनों ने भागकर शादी की थी। अभी मुझे कोई संतान नहीं है। पति का प्रेम-प्रसंग किसी अन्य महिला के साथ चल रहा है। इस वजह से सितंबर में मैं मायके आ गई। मुझे ले जाने के लिए पति बार-बार कॉल कर रहा था लेकिन, मैं ससुराल नहीं गई। करीब 10 दिन पहले नितिन मेरे पास यहां ससुराल आ गया था। जब पत्नी और सास सो रही थी, तभी पति ने पेट्रोल डालकर जला दिया।
रितिका ने बताया कि मुझे बार-बार मायके से ससुराल चलने के लिए कह रहे थे। 28 अक्टूबर को नितिन की मां बिंदर और देवर आकाश घर पहुंचे थे। दोनों पक्षों में सहमति भी बन गई थी। मैंने कहा कि मेरी मां की तबीयत खराब थी। जिस कारण 3 नवंबर को ससुराल जाने की बात कही, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग मानने को तैयार नहीं थे।
सास पायल की हुई मौत
रोज के लड़ाई-झगड़े से परेशान पत्नी पति के साथ जाने को राजी नहीं थी। इसी वजह से नितिन ने अपनी सास और पत्नी को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जला दिया। घटना की खबर के बाद कृष्णा धाम कॉलोनी में एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। आसपास के लोगों से भी उनके परिवार के बारे में पूछ रहे हैं। मृतक सास 7 माह की गर्भवती थी। नितिन ने पत्नी रितिका और सास पायल को जिंदा जलाने की कोशिश की। सास पायल की मौत हो गई। आसपास के लोगों का कहना है कि मृतक पायल 7 माह की गर्भवती थी। उसका पति किसी मामले में हरियाणा में जेल में बंद है। 3 नवंबर को पति को जेल से छूटकर आना था। इस वजह से रितिका 3 नवंबर या उसके बाद ससुराल जाने की बात कह रही थी।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

गर्मी से बचने का सबसे आसान तरीका है शहतूत, जानिए इसके फायदे

कोलकाता : ग्रीष्म ऋतु में ठेलों पर लदे लाल, जामुनी, हरे शहतूत अपने स्वाद के कारण सभी का मन मोहित करते हैं परन्तु बहुत कम आगे पढ़ें »

ऊपर