विधाननगर : घर में पार्टी के दौरान एक डॉक्टर का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में 4 लोगों को विधाननगर दक्षिण थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि लेकटाउन में रहने वाले एक डॉक्टर को पार्टी करने के लिए साल्टलेक जीडी ब्लॉक स्थित मकान संख्या 50 में नवीन चक्रवर्ती ने बुलाया, जहां पहले से एक महिला भी मौजूद थी। डॉक्टर के पहुंचने के बाद नवीन ने अपने और तीन दोस्त को वहां बुला लिया जिसके बाद पार्टी शुरू हुई। उस दौरान आरोप है कि डॉक्टर का महिला के साथ कुछ अश्लील वीडियो मोबाइल के जरिए बना लिया गया एवं इसके एवज में डॉक्टर से आरोपी मोटी रकम मांगने लगे जिसके बाद डॉक्टर ने अपना सम्मान बचाने के लिए आरोपी को डेढ़ लाख रुपया दे दिया। इसके बाद डॉक्टर ने घटना को लेकर विधाननगर में शिकायत दर्ज करवायी। मामले की जांच पड़ताल करते हुए विधाननगर दक्षिण थाने की पुलिस ने आरोपी नवीन चक्रवर्ती, बिपलब मंडल, रवि शेख एवं सूजन मंडल को गिरफ्तार किया।