दुर्गापुरः दुर्गापुर स्टील प्लांट में फर्निश ब्लास्ट होने से एक श्रमिक की मौत हो गई, वहीं तीन श्रमिकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। डीएसपी में ब्लास्ट होने से अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर विभिन्न ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधियों समेत पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं जख्मी हुए कर्मचारियों को डीएसपी मेन हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।